spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHDelhi HC में आज का दिन ऐतिहासिक, 6 नए जज लेंगे शपथ;...

Delhi HC में आज का दिन ऐतिहासिक, 6 नए जज लेंगे शपथ; कॉलेजियम में बदलाव की तैयारी

fok-media-samman-samaroh


Delhi HC: 21जुलाई यानी आज दिल्ली हाई कोर्ट में छह नए जजों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय द्वारा जस्टिस वी. कामेश्वर राव, जस्टिस नितिन वासुदेव साम्ब्रे, जस्टिस विवेक चौधरी, जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल, जस्टिस अरुण कुमार मोंगा, और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला को शपथ दिलाई जाएगी। इस नियुक्ति के साथ दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 40हो जाएगी, जबकि स्वीकृत संख्या 60है। इसके अलावा कॉलेजियम का भी पुनर्गठन होगा।


दिल्ली HC में नए जजों का शपथ ग्रहण समारोह


दिल्ली हाई कोर्ट में छह नए जजों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10बजे दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में आयोजित होगा। यह आयोजन न केवल नए जजों के स्वागत का अवसर है, बल्कि न्यायिक व्यवस्था में बदलाव का भी प्रतीक है। इस समारोह में हाई कोर्ट के अन्य जज, वकील, और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।


बता दें, दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ने से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है। 40जजों की मौजूदा संख्या स्वीकृत संख्या (60) से अभी भी कम है, लेकिन यह कदम कोर्ट की कार्यक्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26मई को 22हाई कोर्ट जजों के स्थानांतरण और पांच हाई कोर्ट्स के लिए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की थी, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के लिए ये छह स्थानांतरण शामिल थे।


कॉलेजियम में भी होंगे बदलाव


इन नए जजों की नियुक्ति के साथ दिल्ली हाई कोर्ट के तीन सदस्यीय कॉलेजियम का पुनर्गठन होगा। वर्तमान में कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय, जस्टिस प्रतीभा एम. सिंह, और जस्टिस नवीन चावला शामिल हैं। जस्टिस विभु बखरू, जो पहले कॉलेजियम का हिस्सा थे, जिन्हें कर्नाटक हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अब, जस्टिस वी. कामेश्वर राव और जस्टिस नितिन साम्ब्रे, जो जस्टिस सिंह से वरिष्ठ हैं, जो कॉलेजियम में शामिल होंगे।


कौन हैं नए जज?


1. जस्टिस वी. कामेश्वर राव: वह पहले दिल्ली हाई कोर्ट में सेवा दे चुके हैं। मई 2024में कर्नाटक हाई कोर्ट में स्थानांतरित हुए थे। अब उनकी दिल्ली वापसी हो रही है।


2. जस्टिस नितिन वासुदेव साम्ब्रे: बॉम्बे हाई कोर्ट से स्थानांतरित, जो 2014से वहां सेवा दे रहे थे।


3. जस्टिस विवेक चौधरी: इलाहाबाद हाई कोर्ट से स्थानांतरित, जिन्होंने 1988से कानून की प्रैक्टिस शुरू की और सिविल, संवैधानिक मामलों में विशेषज्ञता हासिल की।


4. जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से स्थानांतरित, जिन्होंने 1991से स्वतंत्र प्रैक्टिस शुरू की और सिविल व संवैधानिक मामलों में अनुभव रखते हैं।


5. जस्टिस अरुण कुमार मोंगा: राजस्थान हाई कोर्ट से स्थानांतरित, जिन्होंने दिल्ली में 20साल तक प्रैक्टिस की।


6. जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से स्थानांतरित, जिन्होंने 2003 में लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की और सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न कोर्ट्स में प्रैक्टिस की।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular