spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHDelhi Excise Policy:दिल्ली में 'छलकती जाम' के अहसास का होग अलग अनुभव!,...

Delhi Excise Policy:दिल्ली में ‘छलकती जाम’ के अहसास का होग अलग अनुभव!, बदलने वाली है एक्साइज पॉलिसी

fok-media-samman-samaroh


Delhi Premium Luxury Liquor Shop: अगर आप शराब के शौकिन हैं और दिल्ली में रहते है, तो अपको अलग अनुभव मिलने वाला है। दिल्ली में शराब की दुकानों का कायाकल्प होने जा रहा है। अब आपको शराब खरीदने के दौरान भीड़-भाड़ वाली दुकानों का नहीं बल्कि मॉल जैसा अनुभव मिलेगा।


दिल्ली स्टेट सिविल स्पलाई कॉरपोरेशन लिमिटेड ने दिल्ली की चुनिंदा शराब दुकानों को मॉर्डन बनाने के लिए एजेंसियों को आमंत्रित किया है।अधिकारियों का कहना है कि उनका मकसद ग्राहकों को एक सुरक्षित और लग्जरी अनुभव देना है। दुकानों में लाइटिंग होगी, जिससे वह प्रीमियम नजर आएं। 


शराब की दुकानें होंगी प्रीमियम


दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन गुड़गांव और नोएडा की तर्ज पर रिटेल अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इन सुविधाओ पर ध्यान दे रहा है। योजना के तहत शराब की दुकानों में प्रीमियम लाइटिंग और आधुनिक प्लोरिंग का इस्तेमाल होगा। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे और फायर सिस्टम लगाए जाएंगे। पूरी तरह से एयर-कंडीशन्ड स्टोर और आईटी सिस्टम भी होंगे। हालांकि, काम शुरू होने से पहले एजेंसियों को 3डी वॉकथ्रू वीडियो के जरिए फाइनल लुक दिखाना होगा।


किन-किन इलाकों में खुलेगी दुकान


बताया जा रहा है कि विभाग ने उन जगहों की लिस्ट भी तैयार कर ली है, जहां सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें पहड़ागंज, द्वारका, हौज खास, जनकपुरी, उत्तम नगर, ईस्ट बदलेव पार्क, नारायणा इंस्ट्रियल एरिया, मोहन सिंह मार्केट और बाली नगर है।


आने वाली नई एक्साइज पॉलिसी


शराब की लग्जरी दुकान खोलने का फैसले ऐसे वक्त में किया गया है, जब दिल्ली सरकार नई आबकारी नीति लाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मार्च तक नई नीति पेश होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य पुरानी कमियों को दूर करना और ग्राहकों के लिए रिटेल अनुभव को बेहतर बनाना है। हालांकि, नीति बदलने के बाद भी शराब की बिक्री फिलहाल सरकारी निगमों के हाथों में ही रहने की उम्मीद है।    


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular