Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHDeath: संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय विवाहिता की हुई मौत,पुलिस जांच में...

Death: संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय विवाहिता की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी 

fok-media-samman-samaroh

Death: संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय विवाहिता की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी

Death: कुशीनगर जनपद में शुक्रवार की सुबह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रुदवलिया में एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

प्रथम दृष्टया मौत का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिये भेंजकर मामले की जाँच करने में जुट गयी।

 चार बर्ष पहले हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी सिकंदर पुत्र लालसा चौहान की शादी करीब चार वर्ष पूर्व तरयासुजान थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम दनियाड़ी निवासी स्व0 हरिशंकर चौहान की पुत्री मुन्नी देवी से हुयी थी।

विवाहोपरान्त चार वर्ष में मुन्नी को कोई संतान नहीं होने से परिवार में तनाव चल रहा था।गाँव वालों की मानें तो परिवार में आये दिन संतान पैदा नहीं होने एवं मुन्नी को दवा कराने को लेकर पति-पत्नी में विवाद एवं मारपीट होता रहता था।

किसी बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद

बताया जाता है कि वृहस्पतिवार की शाम को फिर किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था।जिसे बुजुर्ग सास थागी देवी ने दोनों को समझा-बुझाकर अन्य दिनों की भाँति शान्त करने के बाद बरामदे में सोने चली गयी।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक मुन्नी को कमरे से बाहर नहीं दिखाई देने पर जब वह घर में गयी तो मुन्नी को मरा हुआ पाया। घटना की सूचना तत्काल मुन्नी के मायके व ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहे उसके पति को दिया गया।

पति को पुलिस ले गई थाने

सूचना पर तुर्कपट्टी पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेंज दिया तथा मृतका के पति सिकन्दर को पूछताछ के लिये अपने साथ थाना लेकर चली गयी।

घटना के सम्बन्ध में एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।मृतका के गले पर कुछ चोट का निशान दिख रहा था है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।इस दौरान मृतका के घर से आये लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular