Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHCRM Team: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंची सीआरएम टीम ने किया स्थलीय...

CRM Team: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंची सीआरएम टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण 

fok-media-samman-samaroh

CRM Team: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंची सीआरएम टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

CRM Team: कुशीनगर के सेवरही में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीआरएम टीम द्वारा निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेवरही पर पहुंची सीआरएम टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान टीम द्वारा स्वास्थ्य अस्पताल परिसर के साफ-सफाई सहित स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं सहित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सीएचसी का निरीक्षण किया गया। लगभग एक घंटे तक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।

जिसमे मुख्य रूप से टीम द्वारा दवा स्टॉक रुम, दवा वितरण कक्ष, ओटी, जननी सुरक्षा, आयुष्मान विभाग, पैथालॉजी, इमरजेंसी वार्ड, चिकित्सक कक्ष आदि से संबंधित कर्मियों से जानकारी जुटा आवश्यक निर्देश दिये गये।

वही टीम के सदस्यो ने सीएचसी परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई आदि की जानकारी केन्द्र प्रभारी डा.अमित जायसवाल से लेते हुए मरीजों को बेहतर इलाज एवं चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular