Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHCold Alert: अब कड़ाके की ठंड को हो जाइए तैयार,इस दिन तक...

Cold Alert: अब कड़ाके की ठंड को हो जाइए तैयार,इस दिन तक चलेगी खूब शीतलहर

fok-media-samman-samaroh

Cold Alert: अब कड़ाके की ठंड को हो जाइए तैयार,इस दिन तक चलेगी खूब शीतलहर

Cold Alert: यूपी समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों का भी मौसम बदल गया है।

यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। यूपी में 15 दिसंबर तक शीतलहर चलने वाली है।

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक शीतलहर चलने वाली है। 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है।

यानी कि राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसके अलावा, 12 और 13 दिसंबर को दूर-दराज के इलाकों में पाला भी पड़ सकता है। वहीं, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो यूपी के कुछ इलाकों में शीतलहर रिकॉर्ड की गई है।

यूपी के आगरा की बात करें तो न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री तक जाएगा। अगले तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी है।

अलीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री और तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट है।

बागपत, इटावा, बरेली जैसे जिलों में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री तक जा सकता है।

वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ के तापमान की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान छि डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री तक होगा। सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इसके अलावा, हमीरपुर, झांसी जैसे जिलों में भी शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है।

कानपुर में भी ठंड पड़ेगी और इस दौरान न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular