Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHCM Yogi : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बुजुर्गों को देंगे तोहफा,आज से होगी...

CM Yogi : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बुजुर्गों को देंगे तोहफा,आज से होगी शुरू होगी यह महात्‍वाकांक्षी योजना

fok-media-samman-samaroh

CM Yogi : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बुजुर्गों को देंगे तोहफा,आज से होगी शुरू होगी यह महात्‍वाकांक्षी योजना

CM Yogi: उत्‍तर प्रदेश में बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देने की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान वय वंदन कार्ड के वितरण की शुरुआत सोमवार से होगी।

इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नौका विहार स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड देंगे।

यह योजना 70 वर्ष अधिक उम्र के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक का इलाज फ्री में मुहैया कराने के लिए शुरू की गई है। योजना में किसी भी आय वर्ग के बुजुर्ग का आयुष्मान वय वंदन कार्ड बन सकता है।

इस कार्यक्रम की स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सीडीओ और सीएमओ की टीम ने लाभार्थी बुजुर्गों का चयन कर लिया है। जिले में आठ हजार से अधिक लाभार्थियों का यह कार्ड बनाया जा चुका है।

एप और साइट से बन जाएगा बुजुर्गों का वय वंदन आयुष्मान कार्ड: वय वंदन आयुष्मान कार्ड को लाभार्थी खुद या उनके परिजन आयुष्मान एप और आयुष्मान भारत योजना की वेबसाइट पर जाकर जेनरेट कर सकते हैं।

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि कार्ड बनवाने के लिए बुजुर्ग को किसी दफ्तर में भटकने की जरूरत नहीं है। साइट या एप पर जाकर लाभार्थी के मोबाइल लिंक्ड आधार कार्ड का नंबर डालना है।

इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को फीड करेंगे और फिर पूछे गए विवरण भर कर कार्ड जेनरेट कर सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना से सम्बद्ध अस्पतालों पर भी आरोग्य मित्र के पास कार्ड बनवाने की व्यवस्था उपलब्ध है।

जो परिवार आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित नहीं हैं, उनके भी सभी सत्तर वर्ष से अधिक के बुजुर्ग सदस्यों को इस योजना के तहत पांच लाख तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। वय वंदन आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों के नाम जोड़ने की सुविधा लाभार्थी को भी प्राप्त है।

जन्म के वर्ष से ही चल जाएगा काम

सीएमओ डॉ दूबे ने बताया कि अगर किसी लाभार्थी के आधार कार्ड पर सिर्फ जन्म का वर्ष है और तिथि नहीं है, तब भी यह कार्ड जेनरेट हो जाएगा। उसके जन्म का वर्ष फीड करने पर जन्मतिथि एक जनवरी से मानते हुए कार्ड जेनरेट होगा।

दोनों योजना के सात लाभार्थियों से करेंगे संवाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सात लाभार्थियों से भी संवाद करेंगे। इनमें से पांच लाभार्थी आयुष्मान योजना के होंगे। जिनके इलाज में आयुष्मान योजना से मदद मिली है। जबकि विवेकाधीन कोष से सहायता पाने वाले दो लाभार्थियों से भी मुख्यमंत्री संवाद करेंगे।

मौके पर वय वंदन कार्ड बनवा सकेंगे बुजुर्ग

कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आमंत्रित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम में करीब पांच हजार लाभार्थियों के जुटने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने का एक स्टॉल भी संचालित होगा।

जिसमें बुजुर्ग फौरन अपना आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड और आधार से ही लिंक मोबाइल लाना होगा।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular