CBSE 10th Result 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने मंगलवार 13मई को कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
2. फिर CBSE Class 10 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
4. डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपका मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
5. आखिर में मार्कशीट का प्रिंट निकाल लें।
इसके अलावा SMS के जरिए भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इसके लिए CBSE12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> टाइप करें और 7738299899पर भेज दें।









