spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBudget में ऐसा क्या हुआ ऐलान की शेयर बाजार हुआ धड़ाम; सेंसेक्स...

Budget में ऐसा क्या हुआ ऐलान की शेयर बाजार हुआ धड़ाम; सेंसेक्स 800 अंक टूटा

fok-media-samman-samaroh


Share Market Crash: बजट में एफ एंड ओ के तहत एसआईटी को बढ़ा दिया गया है। पिछले बार के बजट में इसको बढ़ाया गया था। इस बार इसे 0.1 फीसदी बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया गया है। इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में तेजी से गिरावट देखी जा रही है।


शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स में 800 अंकों की गिरावट देखी गई है। जबकी निफ्टी 250 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है। वेदांता, हिन्दुस्तान जिंक और हिन्दुस्तान कॉपर में भारी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी 2500 के करीब है, जबकि सेंसेक्स 82000 के नीचे कारोबार कर रहा है।


क्या है एसटीटी


शेयर बाजार में कोई भी असेट खरीदने और बेचने पर ट्रांजैक्शन टैक्स लगता है। जिसे एसटीटी कहा जाता है। एक बार फिर एसटीटी को बढ़ाया गया है। जबकि पिछली बार भी इसमें बढ़ोतरी की गई थी। इस बार एफ एंड ओ में कोई भी प्रिमियम खरीदने और बेचने को लेकर एसटीटी बढ़ाया गया है।


विदेशी निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान


बजट में शेयर बाजार को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। अब आईपीओ को भी भारतीय बाजार में निवेश करने की मंजूरी दी गई है। यानी की भारतीय मूल के व्यक्ति जो विदेश में रहते हैंस वो भी अब शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। इस बड़े ऐलान के बाद विदेशी निवेशकों का भारत में आना तय माना जा रहा है।


इन कंपनियों के शेयर में गिरावट 


बाजार खुलते ही हिन्दुस्तान जिंक के शेयर में 10फीसदी, हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। वहीं, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में लगभग 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, डिफेंस स्टॉक में खरीदारी जमकर खरीदारी हो रही है। बीईएल, डेटा पैटर्न जैसे शेयर में लगभग 2 फीसदी की उछाल के साथ व्यापार कर रहे हैं। इसके इतर मेटल स्टॉक्स में भी रिकवरी आई है और ये ग्रीन में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।    

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular