Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBuddhist Monk: बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध का धम्म पाठ के साथ...

Buddhist Monk: बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध का धम्म पाठ के साथ पूजनकर विश्व शांति की कामना 

fok-media-samman-samaroh

Buddhist Monk: बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध का धम्म पाठ के साथ पूजनकर विश्व शांति की कामना

Buddhist Monk: कुशीनगर के बुद्ध स्थली स्थित श्रीलंका बुद्ध बिहार के धम्म हाल में भन्ते डा0 नन्द रतन की देखरेख में आयोजित कठिन चीवरदान कार्यक्रम के अवसर पर भगवान बुद्ध का धम्म पाठ के साथ पूजन किया गया और विश्व शांति की कामना की गई।

बुधवार की सुबह भिक्षु संघ के नेतृत्व में थाई, कोरिया, वियतनाम, कम्बोडिया, भारत आदि देशों के बौद्ध भिक्षुओं और उपासकों ने श्रीलंका बुद्ध बिहार से धम्म यात्रा निकाली।

पूजन कर चीवर चढाया

बुद्ध की महापरिनिर्वाण मन्दिर पहुंचकर बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन, पूजन कर चीवर चढाया।

इसके पश्चात श्रीलंका बुद्ध बिहार के धम्म हाल में भन्ते महेंद्र, भन्ते अशोक, भन्ते आलोक, भन्ते, विनय कीर्ति, भन्ते शील प्रकाश, भन्ते तेजेन्द्र, भन्ते कुन्चुक लामा, आनन्द भन्ते, थाई भन्ते, भन्ते सागर आदि भिक्षुओं द्वारा धम्म पाठ के बीच दीप प्रज्वलन, त्रिशरण पंचशील और परित्रायण पाठ का आयोजन किया गया।

तत्पश्चात प्राकृतिक रूप से बने चीवर का भन्ते गण को दान दिया गया। मुख्य अतिथि एबी ज्ञानेश्वर ने कठिन चिवर दान के महत्व पर प्रकाश डाला।

आईपीएस कमाण्डेन्ट 26 वाहिनी गोरखपुर आनन्द कुमार, श्रम उपायुक्त गोरखपुर शक्ति सेन मौर्या, पूर्व विभागाध्यक्ष प्राचीन इतिहास डीडीयूगोविवि प्रो दिग्विजय विजय सिंह, डॉ सच्चिदानंद मौर्य ने बुद्ध के सिद्धांत, बुद्ध कालीन भारत की कला, संस्कृति, महत्व की चर्चा की।

आयोजक भन्ते डा0 नन्द रतन ने कहा कि बुद्ध के समय से यह परंपरा कठिन चिवर दान की चली आ रही है।

आयोजित मेडिकल कैम्प में चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

इस अवसर पर विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संचालन गिरीश चन्द्र मौर्य ने किया।

इस दौरान नथुनी कुशवाहा, विजय कुशवाहा,
सत्य नारायण कुशवाहा, राम कृपाल, अशोक, ओम प्रकाश कुशवाहा, राम नगीना, फूल बदन, श्रवण मौर्य, अशोक, गौतम मौर्य, वृजेश कुशवाहा, सत्य नरायण, आदित्य, पुरुषोत्तम कुशवाहा, डॉ मधुसूदन कुशवाहा सहित आदि भिक्षु व उपासक उपस्थित रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular