Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBuddha statue: थाई भिक्षुओं ने केंद्रीय मंत्री को भेंट की बुद्ध की...

Buddha statue: थाई भिक्षुओं ने केंद्रीय मंत्री को भेंट की बुद्ध की प्रतिमा

fok-media-samman-samaroh

Buddha statue: थाई भिक्षुओं ने केंद्रीय मंत्री को भेंट की बुद्ध की प्रतिमा

Buddha statue: बुद्ध स्थली स्थित थाई बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री के प्रमुख भंते फ्राविडेश्वचिरायन (भंते सोम पोंग) ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को दया, करुणा, शांति के उपदेशक तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

केंद्रीय पर्यटन, एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा कुशीनगर भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में थाई बुद्ध बिहार पहुंचे।

जहां थाई भंते सोम पोंग, भंते सोम क्रान और अन्य भिक्षुओं ने स्वागत किया। मंत्री गण ने मुख्य थाई मंदिर में पूजन अर्चन किया। भिक्षु सोम पोंग ने मंदिर के निरीक्षण के दौरान थाई संस्कृति, परम्परा, स्थापत्य कला की जानकारी दी।

थाई मंदिर की सुंदरता और बागवानी को देख केंद्रीय मंत्री मुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि बुद्ध के उपदेश विश्व कल्याण के लिए है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय दूबे, राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नपाप अध्यक्ष किरन जायसवाल, प्रतिनिधि राकेश कुमार जयसवाल, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular