Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBuddh Sthalee: महा परिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध धातु शोभायात्रा समारोह के तीसरे...

Buddh Sthalee: महा परिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध धातु शोभायात्रा समारोह के तीसरे दिन भिक्षुओं ने की विशेष पूजा

fok-media-samman-samaroh

Buddh Sthalee: महा परिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध धातु शोभायात्रा समारोह के तीसरे दिन भिक्षुओं ने की विशेष पूजा

Buddh Sthalee: बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित थाई मोनेस्ट्री परिसर में माधी अमावस्या के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय बुद्ध धातु शोभायात्रा समारोह के तीसरे दिन थाई बौद्ध भिक्षुओं और अतिथियों ने मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा का विशेष पूजन कर चीवर चढ़ाया।

इस मौके पर थाई क्लिनिक में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैंप का शुभारंभ किया गया।

शनिवार को थाई बौद्ध धर्म गुरु था थे बोदी योंग और मुख्य थाई मंदिर में प्रमुख भंते फ़्राविडेस्चेरियन (डॉ. पी सोम पोंग) के नेतृत्व में थाई अतिथि

श्रीसमिथ पोंगरीथ, मिसेज किरिनरात, चिया युवान, मिसेज अमपोर्न, मिसेज विफा, चावा लित और भिक्षुओं ने विधि विधान से भगवान बुद्ध का विशेष पूजन किया।

इस मौके पर थाई कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात थाई क्लिनिक में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैंप का शुभारंभ थाई परम्परा के अनुसार किया गया और अतिथियों को बुद्ध की प्रतिमा बौद्ध धर्म गुरुओं ने भेंट की।

कैंप में चिकित्सक डॉ बीएन सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट रंजीत, फार्मासिस्ट भारतेंदु भूषण ने 50 मरीजों की जांचकर दवा वितरित की।

इस दौरान भंते सोन क्रान, भंते कितिफ़ान, भंते अचान पविन, भंते समित, अंबिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, विवेक कुमार गोंड, सूरज कुमार यादव, गौतम शर्मा आदि सहित अन्य भंते मौजूद रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular