spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBSNL डायरेक्टर के 'महंगे शौक' पर बवाल, सामानों की लिस्ट देख झल्ला...

BSNL डायरेक्टर के ‘महंगे शौक’ पर बवाल, सामानों की लिस्ट देख झल्ला उठे सिंधिया; शुरू हुई कार्रवाई

fok-media-samman-samaroh


BSNL Director Vivek Bansal:बीएसएनएल के डायरेक्टर विवेक बंसल के प्रयागराज दौरे के लिए जारी वीआईपी प्रोटोकॉल को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। उनके नहाने से लिए अंडरवियर, तेल और कंघी जैसी चीजें जुटाने में 50कर्मचारियों को तैनात किया गया था। अब मामला सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एक्शन लेते हुए उनका दौरा रद्द कर दिया है। 


बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक विवेक बंसल 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज जाने वाले थे लेकिन दौरा रद्द कर दिया गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरे के लिए आधिकारिक आदेश जारी किया गया, वह हैरान करने वाला था। अधिकारियों को सौंपे गए काम का आदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


अंडयरवियर और चप्पल की मांग


वायरल आदेश के अनुसार प्रयागराज पहुंचने पर बंसल के लिए संगम स्नान, नाव की सवारी, बड़े हनुमान के दर्शन पातालपुरी मंदिरों के दर्शन की व्यवस्था की जानी थी। हालांकि, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि अधिकारियों को आदेश दिए गए थे कि तौलिया, अंडरगार्मेंट, चप्पल, कंघी, शीशा और बालों के तेल की व्यवस्था करें। इसके अलावा ड्राइ फ्रूट्स, फलों की टोकरी, शेविंग किट, टूथपेस्ट, शैंपू आदि का इंतजाम करने को कहा गया था।


ज्योतिरादित्य सिधिंया ने जताई नाराजगी


वहीं, बीएसएनल निदेशक वीआईपी व्यवस्था वाला आदेश सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ी नाराजगी जताई है। सूत्रों के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले को अस्वीकार्य करार देते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद विवेक बंसल का प्रयागराज तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इस वीआईपी कल्चर पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। वहीं, सरकार ने बीएसएनएल के निदेशक विवेक बंसल को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular