Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBlame: मुख्यमंत्री के दरबार पहुचकर पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Blame: मुख्यमंत्री के दरबार पहुचकर पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

fok-media-samman-samaroh

Blame:मुख्यमंत्री के दरबार पहुचकर पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Blame: भाई का शव 57 दिन दिन बाद गंडक नहर में मिलने के बाद मृतक के भाई ने पुलिस के कार्य शैली पर अपनी असहमति जताते हुए मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर सीबीआईडी से जांच की मांग की है।

बताते चले कि कुशीनगर में रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकडी बांगर निवासी अनुराग श्रीवास्तव बीते 19 जनवरी को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बहुपरना गांव के सामने बडी नहर पर बाइक खडा करके अपने भाई को बात कर गायब हो गया था

गायब होने की सूचना थाने मे कराया था दर्ज

जिस पर उनके भाई अभिलाष श्रीवास्तव नेबुआ नौरंगिया थाने पर पहुंचकर भाई की गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कही पता नहीं चल पाया था।

अचानक 57 दिन बाद उनका शव विशुनपुर थाना क्षेत्र मे बडी नहर में मिला था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया,पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में एक सप्ताह से 10 दिन के अंदर नहर होना बताया गया है।जिसकी तहकीकात पुलिस कर रही है।

मृतक अनुराग श्रीवास्तव के भाई अभिलाष श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचा और बताया कि मेरे भाई का अपहरण कर हत्या कर दी गई है

थाने की पुलिस चाहती तो मेरे भाई की हत्या नहीं हुआ रहता। निष्पक्ष जांच के सीबीसीआईडी जाच की मांग की है।

मुख्यमंत्री दरबार मे लगाया गुहार 

मुख्यमंत्री दरबार गोरखपुर पहुंचे मृतक अनुराग श्रीवास्तव के भाई अभिलाष श्रीवास्तव ने योगी आदित्य नाथ से अपने भाई के मृत्यु के बारे में बताते हुए प्रार्थना पत्र सौपी और कहा कि मेरा भाई जब गायब हुआ तो हम लोग अपहरण होने की बात कह रहे थे

लेकिन पुलिस इस बारे में नहीं सुन रही थी वह दूसरे पहलू पर जांच कर रही थी जिसका परिणाम यह हुआ कि मेरे भाई का शव बड़ी नहर में मिला जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ दिख रहा है

सीबीसीआईडी से कराई जाए जांच 

एक सप्ताह से 10 दिन का है मेरे भाई की हत्या हुई है इसकी निष्पक्ष जांच सीबीसीआईडी से कराई जाए जिससे मामला खुलकर सामने आ जाएगा

और मेरे भाई को न्याय मिल सकेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular