Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBirthday celebration: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Birthday celebration: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

fok-media-samman-samaroh

Birthday celebration: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Birthday celebration: जिला प्रवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय, कुशीनगर द्वारा आज दिन सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कसया, मे कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया,

जिसमे 03 दिवस पूर्व तक जन्म ली कन्याओं का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। इस दौरान 08 नवजात कन्याओं की माताओं श्रीमती आकांक्षा कुशवाहा पत्नी नवनीत कुशवाहा, श्रीमती काजल कुमारी पत्नी पंकज, श्रीमती सोनी देवी पत्नी रवि कुशवाहा, श्रीमती निधि यादव पत्नी चन्द्रकिशोर यादव, श्रीमती संजू देवी पत्नी विकास गुप्ता, श्रीमती ममता देवी पत्नी विक्की, श्रीमती प्रिया खरवार पत्नी अभिषेक खरवार, श्रीमती वन्दना देवी पत्नी जयराम मद्धेशिया को मिष्ठान, अंगवस्त्र, बेबी किट, हल्दी पैकेट, गुड़िया, चाकलेट इत्यादि उपहार प्रदान किया गया।

कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यंमत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पांसरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), वुमेन हेल्पलाइन नवम्बर (1090), 112, 108, 102 इत्यादि की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित की गयी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नवजात कन्याओं की माताओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का फार्म भरने एवं इस हेतु आवश्यक अभिलेख इत्यादि के बारे मे बताते हुए पात्र कन्याओं का फार्म भरवाने हेतु अनुरोध किया गया।

इस दौरान डा0 मारकण्डेय चतुर्वेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया, श्रीमती संजू कुशवाहा व श्रीमती रश्मी यादव स्टाफ नर्स कसया तथा अभिषेक कुमार सिंह, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर चाइल्ड हेल्प लाइन (1098) कुशीनगर, श्रीमती रीता यादव, सेन्टर मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर, कुशीनगर, श्रीमती प्रियंका चौरसिया, केस वर्कर, वन स्टॉप सेन्टर के साथ-साथ नवजात कन्याओं के अभिभावक, ए0एन0एम0 व आशा कार्यकत्री इत्यादि उपस्थित रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular