spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBihar:सीएम नीतीश ने एक और प्रस्ताव पर लगाई मुहर, आशा-ममता कार्यकर्ताओं के...

Bihar:सीएम नीतीश ने एक और प्रस्ताव पर लगाई मुहर, आशा-ममता कार्यकर्ताओं के लिए खोल दिए खजाने

fok-media-samman-samaroh


CM Nitish Kumar Announcement:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और सौगात दी है। सीएम ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने आशा का मानदेय 3000 और ममता का 600 रुपये करने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम किए हैं।


ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का ऐलान किया गया है।


आशा को अब 3 हजार रुपये मिलेंगे


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को अब एक हजार रुपये की जगह तीन हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर दी गई है। सीएम नीतीश ने कहा कि इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।


पहले एक सौ रुपये मिलता था


पिछले कुछ साल से बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ की ओर से मानदेय बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। आपको बता दें कि ममता कार्यकर्ताओं की पहली बार बहाली 21 अगस्त 2008 को हुई थी। उस वक्त प्रति प्रसव 100 रुपये देने का पैमाना था। इसे बाद में बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया। लेकिन, ममता कार्यकर्ताओं ने इसे पर्याप्त नहीं माना। महंगाई का हवाला देकर राशि बढ़ाने की मांग होने लगी। अब सीएम नीतीश ने इसे बढ़ाकर 600 रुपये करने का ऐलान किया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular