spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBihar Assembly Elections 2025:‘लैंड फॉर जॉब की कहानी क्या थी’ सीएम नीतीश...

Bihar Assembly Elections 2025:‘लैंड फॉर जॉब की कहानी क्या थी’ सीएम नीतीश कुमार ने छह बार लालू परिवार पर तीखा हमला

fok-media-samman-samaroh


Bihar Assembly Elections 2025बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजगीर विधानसभा के सरबहदी गांव स्थित राज्यकीय उच्च विद्यालय परिसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा राजगीर, आस्थावां, बिहार शरीफ, हिलसा, हरनौत और इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं के क्रम में था।


सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छह बार लालू परिवार पर तीखा हमला बोला और कहा कि 2005 से पहले बिहार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ था, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि राजगीर के विधायक कौशल किशोर को एक बार फिर विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र में विकास की गति और तेज़ हो सके।मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा राज्य के सभी लोगों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त, पेंशन राशि में वृद्धि और अब हर घर की छत पर सोलर प्लेट लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है।


लैंड फॉर जॉब की कहानी क्या थी- नीतीश कुमार


नीतीश कुमार ने आगे कहा कि 2005 से पहले शाम में लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे, लेकिन अब हमारी सरकार में बेटियां भी रात में सुरक्षित निकलती हैं। हमने बिहार में सुशासन का राज कायम किया है।इस मौके पर राजगीर विधायक कौशल किशोर ने भी मंच से तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा वो नौकरी देने की बात करते हैं, लेकिन लोगों को याद है। लैंड फॉर जॉब की कहानी क्या थी।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular