Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHAwadh Sugar Mill: गन्ने की आवक नहीं होने पर पेराई सत्र बंदी...

Awadh Sugar Mill: गन्ने की आवक नहीं होने पर पेराई सत्र बंदी का ढाढा चीनी मील नोटिस किया चस्पा

fok-media-samman-samaroh

Awadh Sugar Mill: गन्ने की आवक नहीं होने पर पेराई सत्र बंदी का ढाढा चीनी मील नोटिस किया चस्पा

Awadh Sugar Mill: कुशीनगर जनपद में स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल ने गन्ने की आवक नहीं होने पर मिल में पेराई सत्र बंदी का नोटिस चस्पा किया है।

चार फरवरी को चीनी मिल का पेराई सत्र पूरा हो जाएगा। इससे पहले चीनी मिल ने गन्ना आपूर्ति चार फरवरी से पहले करने का नोटिस भी जारी किया है।

चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने किसानों से आहवान किया कि जिनके पास चीनी मिल को आपूर्ति करने योग्य गन्ना अवशेष है

वे सभी किसान चार फरवरी तक हर हाल में गन्ना आपूर्ति कर दें। चीनी मिल द्वारा चीनी मिल गेट व समस्त वाह्य केंद्रों पर फ्री गन्ना खरीद की जा रही है।

फिर भी गन्ना आपूर्ति हेतु नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण मिल को धीमी गति से चलाया जा रहा है।

इसके बावजूद भी चीनी मिल नो केन के अभाव मे बंद हो जा रही हैं। जिसके कारण मिल प्रबंधन ने चार फरवरी को गन्ना पेराई सत्र बंद करने का निर्णय लिया है।

मिल प्रबंधन की और से गन्ना विकास समिति सचिवों को भेजे पत्र में कहा गया है कि सभी किसानों के कलैण्डर की समस्त पर्चियों के निर्गमन हेतु इण्डेन्ट जारी करने के उपरान्त सभी पर्चियों का निर्गमन किया जा चुका है।

वर्तमान में किसी भी किसान के कलैण्डर में कोई भी पर्ची अवशेष नही है। सभी क्रय केन्द्रों पर फ्री पर्ची पर गन्ना खरीद की जा रही है।

श्री सिंह ने कहा इसके बाद किसी किसान का गन्ना अवशेष रह जाता है

तब वे उसके लिये स्वयं जिम्मेदार होंगे जिसमें चीनी मिल एवं समिति की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular