Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHAshok Chaudhary: अशोक चौधरी का भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान केंद्र में वैज्ञानिक पद...

Ashok Chaudhary: अशोक चौधरी का भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान केंद्र में वैज्ञानिक पद पर हुआ चयन

fok-media-samman-samaroh

Ashok Chaudhary: अशोक चौधरी का भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान केंद्र में वैज्ञानिक पद पर हुआ चयन

Ashok Chaudhary: कुशीनगर जनपद में खड्डा क्षेत्र के ग्राम बरवा रतनपुर निवासी एक युवक भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान(इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयनित हुए हैं

मध्यवर्गीय किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले भरपटिया निवासी अशोक चौधरी का भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक विभाग में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है।

अशोक चौधरी ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के राजेन्द्र प्रसाद इंटरमिडिएट कालेज से करने के बाद देवरिया के राजकीय कालेज से पालीटेक्निक की पढ़ाई किया।

B.tech- रामस्वरूप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग लखनऊ कालेज से की। उसके बाद M.tech- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुपति किये है।

बहुत ही साधारण एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अशोक चौधरी ने कहा कि व्यक्ति लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें तो सफलता अवश्य मिलेगी।

किसी मुकाम तक पहुंचने के लिए बाधाएं रोकती है लेकिन उसमें रास्ते का निर्माण कर मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।

इस उपलब्धि का श्रेय परिवार के लोगो और निरंतर साकारात्मक सोच के साथ एकाग्रता पूर्वक पढ़ाई करने को दिया।

उनके चयन पर विकास राव, बनारसी सिंह, विश्वविजय राव, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह, कुणाल राव,लालबाबू चौधरी, अलाऊद्दीन,मिस्टर खां आदि लोगों ने बधाई दी है

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular