spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHAmbala Shamli Express Way: हरियाणा के अम्बाला

Ambala Shamli Express Way: हरियाणा के अम्बाला

fok-media-samman-samaroh


Ambala Shamli Express Way: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला से शामली 121 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और यह निर्माण कार्य दिसम्बर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे अम्बाला से शामली तक बन रहा है जबकि आगे शामली से दिल्ली तक रोड को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।


इसके अलावा, अम्बाला-मोहाली एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है और इसके बनने से चंडीगढ़ व मोहाली तथा अन्य शहरों को जाना और आसान हो जाएगा। एनएचएआई अम्बाला के परियोजना निदेशक पीके सिन्हा व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला रिंग रोड का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि अम्बाला व अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को इसका लाभ मिल सके।


उन्होंने कहा कि रिंग रोड बनने से अन्य राज्यों से आने वाले वाहन अम्बाला में दाखिल हुए बिना बाहर से बाहर आगे निकल सकेंगे जिससे शहरी क्षेत्र में ट्रेफिक का दबाव कम होगा। उन्होंने रिंग रोड में शाहपुर व बाड़ा गांव में पानी निकासी की समस्या व गांव सेपहड़ा के लोगों को रिंग रोड के लिए रास्ता उपलब्ध कराने के मामले पर भी विस्तृत चर्चा की। परियोजना निदेशक पीके सिन्हा ने बताया कि आगामी दिसम्बर 2026 तक रिंग रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।


दिसम्बर 2026 तक पूरा होगा अम्बाला-शामली एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला-शामली एक्सप्रेस हाईवे निर्माण परियोजना पर भी चर्चा की व परियोजना के प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। अधिकारियों ने अवगत कराया कि अम्बाला से शामली 121 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और यह निर्माण कार्य भी दिसम्बर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। एक्सप्रेस वे अम्बाला से शामली तक बन रहा है जबकि आगे शामली से दिल्ली तक रोड को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।


वहीं, मंत्री अनिल विज ने अम्बाला-मोहाली एक्सप्रेस-वे के निर्माण संबंधी जानकारी ली। अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से चंडीगढ़ व मोहाली तथा अन्य शहरों को जाना और आसान हो जाएगा। मंत्री ने अम्बाला छावनी से पंचकूला-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने की परियोजना को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की और इस संबंध में योजना तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए।


रेलवे ओवरब्रिज पर नई सर्विस लेन का निर्माण तय समय में पूरा हो – विज


अनिल विज ने जीटी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर नई सर्विस लेन निर्माण कार्य पर भी एनएचएआई अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे कालोनी से आने वाले अंडरपास को भी मानकों के अनुरूप बनाया जाए ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से सर्विस लेन को तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य आगामी जून 2026 माह तक पूरा कर लिया जाएगा।


इन मुद्दों पर भी मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों के साथ चर्चा की


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के मध्य जीटी रोड के नीचे सब-वे निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि परियोजना को तैयार किया जा चुका है और जल्द इस पर कार्य प्रारंभ होगी। इसके अलावा, अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से अम्बाला की सीमा मोहड़ा तक जीटी रोड पर फेंसी लाइटें लगाने को लेकर चर्चा की गई।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular