Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHAchievement: हाटा नगर पालिका ने स्वच्छ घाट प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

Achievement: हाटा नगर पालिका ने स्वच्छ घाट प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

fok-media-samman-samaroh

Achievement: हाटा नगर पालिका ने स्वच्छ घाट प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

Achievement:स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के तहत उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2024-25 में नगर पालिका हाटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि के लिए शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह में हाटा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अंतर्गत प्रदेश के नगरीय निकायों में स्थित तालाबों और नदियों के घाटों को स्वच्छ व सुंदर बनाने की पहल के तहत यह प्रतियोगिता शुरू की गई थी।

सभी निकायों को प्रोत्साहित करने के लिए नगर विकास विभाग ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निकायों को पुरस्कृत करने का वादा किया गया था।

इसके बाद प्रदेश भर के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों ने अपने-अपने स्तर पर घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की मुहिम शुरू की।

प्रतियोगिता में निकायों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया था।

परिणाम घोषित होने के बाद नगर पालिका श्रेणी में हाटा को प्रथम स्थान मिलने की खबर से निकाय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार को लखनऊ में नगर विकास विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मीनू सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।

इस मौके पर हाटा नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular