spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHAaj Ka Mausam:आज से मौसम लेगा करवट, अगले 5 दिनों में बढ़ेगी...

Aaj Ka Mausam:आज से मौसम लेगा करवट, अगले 5 दिनों में बढ़ेगी गर्मी; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

fok-media-samman-samaroh


AAJ Ka Mausam: 1मार्च यानी को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का अलग रंग देखने को मिल रहा है। उत्तर और मध्य भारत में सुबह लोगों को हल्की ठंड लग रही है, लेकिन धूप निकलते ही तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग  के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में पारा 4से 5डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं आज और आने वाले दिनों के मौसम का हाल


दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में सुबह मौसम रहेगा। आज यहां अधिकतम तापमान 31से 33डिग्री और न्यूनतम 14से 16डिग्री के बीच रहने की आशंका है। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी देखने को मिलेगी। जबकि सुबह हल्की ठंडी हवा राहत दे रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह गर्मी की शुरुआती दस्तक है, जो होलिका दहन तक साफ दिखाई दे सकती है।


इन राज्यों में बारिश के आसार


आईएमडी के अनुसार, देश के कई हिस्सों में बादलों की सक्रियता बनी हुई है। 1से 3मार्च के बीच उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में भी अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण भारत के तटीय इलाकों, खासकर तमिलनाडु में तेज बारिश और गरज के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र में ऊंची लहरों की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


क्या कहते हैं विशेषज्ञ


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव नमी वाली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त असर से हो रहा है। 4 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की आशंका है, जिससे 4 से 6 मार्च के बीच हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है। यानी मार्च की शुरुआत में मौसम की लिहाज से देश दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है- एक तरफ बढ़ती गर्मी और दूसरी ओर बारिश का असर। आने वाले दिनों में यह बदलाव और साफ होगा

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular