Aag:आग लगने से सात घर जलकर राख, गेहूं की फसल भी प्रभावित
Aag:नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर चार, अंबेडकर नगर भरौली में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने सात लोगों के रिहायशी घरों को जलाकर राख कर दिया।
घटना सुबह करीब 11 बजे भुहई टोला में शुरू हुई, जिसके बाद आग की लपटों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
स्थानीय लोगों ने पारंपरिक साधनों और नगरपालिका से मंगवाए गए पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की,
लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पास के बांस की कोठरी और पेड़ों को अपनी चपेट में लेते हुए गेहूं की फसल तक को नुकसान पहुंचाया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस घटना में बिचन्डी, रामप्यारे, रामप्रीत, राजेश, साहब, पवहारी और जितेंद्र के घर पूरी तरह नष्ट हो गए।
ग-दववहीं, रामधीन और रामबृक्ष की करीब पांच कट्ठा गेहूं की फसल भी जलकर खाक हो गई।सूचना मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल और पूर्व प्रधान संजय जायसवाल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया।
दोनों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। तहसील से राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपने की बात कही।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।









