Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH6 छक्के लगाने के बाद भी निराश दिखे रियान पराग, कह दी...

6 छक्के लगाने के बाद भी निराश दिखे रियान पराग, कह दी बड़ी बात

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्लीकेकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्या मुकाबला खेला गया। पहले कोलकाता ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों को विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। इसके बाद गेदबाजी में केकेआर ने मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाजी से राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर ही तोड़ दी। लेकिन, इसी बीच कप्तान रियान पराग अलग ही मूड में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे।


कप्तान रियान पराग ने हेटमायर के साथ एक बेहतरीन साझेदारी की। एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स आराम से इस मुकाबलों में जीत दर्ज कर लेगी। लेकिन, मैच ने एक बार फिर करवट ली और 18वें ओवर में वह आउट हो गए और मैच फिर पलट गया। वहीं, आखिरी के ओवर में शुभम दुबे ने एक बार फिर मैच में रोमांच बढ़ा दिया। अंतिम ओवर में जीत के लिए राजस्थान को 22 रन चाहिए थे। वहीं, अंतिम गेंद पर राजस्थान को एक गेंद पर तीन नहीं बना सकी और राजस्थान को एक रन से मैच गंवाना पड़ा। 


हार के बाद निराश दिखे रियान पराग


मैच के बाद रियान पराग काफी ज्यादा निराश दिखे। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वह इंटरव्यू तक नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं खुद के आउट होने से बहुत दुखी था, मुझे यह मैच समाप्त करना चाहिए था। मुझे लगता है कि गेंदबाजी के दौरान हम आखिरी छह ओवरों में और बेहतर कर सकते थे। मुझे लगता है कि वे 120 या 130 रन पर थे और हमारे स्पिनरों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था।


मुझे अपनी लड़ाई चुननी पड़ी- रियान पराग


पराग ने कहा कि  हम पीछे मुड़कर देखें तो ऐसे लगता है कि कुछ और कर सकते थे। रसेल 10 गेंदों पर 2 रन बना चुका था और उसके बाद जिस तरह से उसने तेजी दिखाई, उसे देखना शानदार था। यह ऐसा मैदान है जहां छक्के लगते हैं। विकेट थोड़ा मुश्किल था, इसलिए मुझे अपनी लड़ाई चुननी पड़ी।


कप्तान रियान पराग ने कहा मुझे लगता है कि मैंने इसे बहुत अच्छा किया, जब तक मैं आउट नहीं हो गया। मैं खुद से यही कहता रहा हूं, हारने वाले कप्तान के तौर पर इंटरव्यू देने का मन नहीं कर रहा। हम मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular