Sunday, April 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH39 घंटे अथक प्रयास के बाद मिले 3 किशोरों के शव, इलाके...

39 घंटे अथक प्रयास के बाद मिले 3 किशोरों के शव, इलाके में मातम का माहौल

fok-media-samman-samaroh


UP News: यूपी के गोरखपुर के खोराबार इलाके में 39 घंटे से हृदयविदारक खबर से सभी आहत है। मिर्जापुर के पास राप्ती नदी में डूबे तीनों किशोरों की तलाश आखिरकार खत्म तो हुई, लेकिन उनके परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गई। आज सुबह एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तीनों किशोरों के शव बरामद हुए हैं।


खोराबार के मिर्जापुर इलाके में पिछले 39 घंटों से सभी की निगाहें राप्ती नदी की ओर थीं लेकिन आज सुबह तीनों शव मिलने के बाद मातम में तब्दील हो गईं । राप्ती नदी की लहरों में समाए तीन किशोरों का सुराग लगाने के लिए SDRF की टीम कल से ही जुटी हुई थी। कड़ी मशक्कत के बाद, आज सुबह करीब 7:00 बजे टीम ने एक-एक कर तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला।एक शव को गुरुवार रात ही SDRF ने ढूंढ लिया था।


दरअसल बुधवार शाम तकरीबन 4 बजे शाम को खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पीपा पुल के पास किशोरों के चार सायकिल,चप्पल और कुछ कपड़े मिले थे। साईकिल के आधार पर NDRF और SDRF की टीम लगातार चारों को ढूंढने का प्रयास कर रही थी लेकिन गुरुवार रात में एक किशोर का शव NDRF ने ढूंढ निकाला ।बच्चे का शव मिलने पर क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया ।शव की पहचान रानीडीहा निवासी सतीश के 15 वर्षीय पुत्र विवेक के रूप में हुई।गुरुवार विवेक का शव मिलने के बाद लगातार NDRF टीम लगातार बाकी 3 किशोरों को ढूंढ रही थी लेकिन 39 घंटे बाद आखिरकार NDRF और SDRF की कड़ी मस्कत के बाद आज दिन शुक्रवार सुबह 7 बजे ढूंढ ही लिया ।


इलाके में मची चीख पुकार


जैसे ही एम्बुलेंस से शवों को बाहर लाया गया, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। जिन मां-बाप की आंखें कल से नदी की लहरों पर टिकी थीं कि शायद उनका लाल सलामत वापस आ जाए, आज उन आंखों के सामने उनके बच्चों के बेजान शरीर थे। मंजर इतना भावुक था कि वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में सन्नाटा पसरा है और तीनों घरों में केवल कोहराम सुनाई दे रहा है। एक लापरवाही ने तीन घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए हैं।


प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे गहरे पानी और नदियों के किनारे सावधानी बरतें, लेकिन ऐसे हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular