Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH3 बच्चों की मां अपने देवर के साथ हुई फरार, पति को...

3 बच्चों की मां अपने देवर के साथ हुई फरार, पति को सता रहा है ड्रम कांड का डर

fok-media-samman-samaroh


UP News: यूपी के कानपुर देहात मे एक महिला पर इस कदर आशिकी का भूत चढ़ा कि वो अपने 3बच्चे और पति को छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी के 14 साल बीत जाने के बाद आशिक मिजाज़ी की दास्तान सुन कर हर एक शख्स हैरत में है। फिलहाल, पति अपने 3 बच्चों को लेकर दर बदर भटक रहा है। उसे डर सत्ता रहा है कि अगर पत्नी दोबारा घर आ जाती है तो उसके साथ ड्रम काण्ड ना हो जाए।


महादेव कानपुर देहात ज़िले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना गांव के रहने वाले है। महादेव की पत्नी सीता शादी के 16साल बाद अपने 3बच्चों को छोड़ कर अपने प्रेमी अरविन्द के साथ भाग गई। अरविन्द रिश्ते में सीता का चचेरा देवर लगता था और अक्सर घर आया जाया करता था। अरविंद उम्र में सीता से लगभग 14साल छोटा था लेकिन कहते प्यार की कोई उम्र नहीं होती। फिलहाल, सीता ने पति और 3बच्चों को छोड़ कर अपने आशिक अरविंद के साथ ज़िन्दगी गुज़ारने का फैसला कर लिया।  जानकारी के अनुसा, 14साल छोटे अरविंद ने सीता से मंदिर शादी भी कर ली।  


नकदी और गहने लेकर फरार हुई पत्नी


पीड़ित महादेव ने बताया कि तकरीबन 2 लाख रुपयों के ज़ेवर और कुछ नगदी पैसा लेकर सीता अपने आशिक अरविंद के साथ भाग गई है। महादेव ने मांगलपुर थाने मे शिकायत की और मुकदमा दर्ज कराना चाहा लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और कोर्ट जाने का हवाला दिया। महादेव की माने तो सीता और अरविंद ने आर्य समाज मंदिर मे शादी भी कर ली है। बड़ा सवाल उठता है कि आखिर हिन्दू रीति रीवाज में पहली शादी होने के बावजूद दूसरी शादी कैसे हो सकती है। महादेव और उनके परिवार को डर भी सत्ता रहा है कि अगर उनकी पत्नी सीता वापस घर आ जाती है तो उनके साथ भी ड्रम कांड हो सकता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular