spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH29 साल के Alexander Wang बने चर्चा का केंद्र, पीएम मोदी के...

29 साल के Alexander Wang बने चर्चा का केंद्र, पीएम मोदी के साथ आए नजर

fok-media-samman-samaroh


AI Impact Summit के चौथे दिन नई दिल्ली में बड़ा टेक जमावड़ा देखने को मिला। गूगल, ओपन आई और एंथ्रोपिक जैसे दिग्गजों के बीच 29 साल के Alexander Wang ने खास ध्यान खींचा। मंच पर प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय रही।AI Alexandr Wang इस समय Meta की AI रणनीति को लीड कर रहे हैं। वे AI कंपनी Scale AI के संस्थापक रह चुके हैं। उन्होंने 2016 में MIT की पढ़ाई छोड़कर Scale AI शुरू की थी, जो AI मॉडल ट्रेनिंग और डेटा लेबलिंग का काम करती है। NVIDIA, Amazon और Meta जैसी बड़ी कंपनियां इसकी क्लाइंट रही हैं। कुछ ही सालों में कंपनी यूनिकॉर्न बनी और Wang दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों में शामिल हो गए।


 


Meta ने लिया 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी


 


2025 में Meta ने Scale AI में लगभग 14.3 अरब डॉलर का निवेश कर करीब 49 प्रतिशत हिस्सेदारी ली। इसी के साथ Wang को Meta के Superintelligence Labs का प्रमुख बनाया गया। इस डील को AI इतिहास के बड़े “टैलेंट एक्विहायर” में गिना गया। समिट में Wang ने कहा कि भारत AI अपनाने में तेजी दिखा रहा है और यहां नई तकनीक जल्दी स्वीकार की जाती है। Meta के लिए भारत सिर्फ बड़ा बाजार नहीं, बल्कि AI का अहम केंद्र बनता जा रहा है। WhatsApp, Instagram और Facebook पर AI फीचर्स का सबसे ज्यादा उपयोग भारत में होता है।


 


AI जो इंसानी दिमाग से भी आगे सोच सके


 


Wang “Superintelligence” पर जोर दे रहे हैं। इसका मतलब है ऐसा AI जो इंसानी दिमाग से भी आगे सोच सके। अभी के AI टूल्स इंसान की मदद करते हैं, लेकिन भविष्य में AI खुद फैसले लेने और जटिल समस्याएं हल करने में सक्षम हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि Superintelligence में उम्मीद और खतरा दोनों हैं। इससे दवाइयों की खोज और जलवायु समाधान तेज हो सकते हैं, लेकिन गलत इस्तेमाल बड़ा जोखिम भी बन सकता है। Alexander Wang की मौजूदगी ने साफ संकेत दिया कि AI की अगली दिशा युवा लीडर्स तय करेंगे।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular