spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH“243 सीटों पर चिराग पासवान बनकर चुनाव लडूंगा”, शाहाबाद में केंद्रीय मंत्री...

“243 सीटों पर चिराग पासवान बनकर चुनाव लडूंगा”, शाहाबाद में केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान

fok-media-samman-samaroh


Chirag Paswan On Bihar Election: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं और मेरी पार्टी एनडीए गठबंधन को मजबूत करने के लिए बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मेरा लक्ष्य है कि एनडीए जीत की ओर बढ़े।’ उन्होंने कहा, ‘मैं NDA गठबंधन को मजबूती देने के लिए बिहार की 243 सीटों पर चिराग पासवान बनकर चुनाव लडूंगा।’


जंगलराज को लेकर कही ये बात


बिहार के भोजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा,’जिस जंगलराज की हम बात करते हैं, उसके लिए सिर्फ आरजेडी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। यह हमारी सरकार है, जिसने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया।’


बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव?


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हैं। इनकी अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल चुनाव आयोग दीवाली और छठ जैसे त्योहारों को ध्यान में रखकर तारीखें तय कर सकता है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी आवश्यक है।


चुनावों में चिराग पासवान और उनकी पार्टी की क्या भूमिका है?


बिहार विधानसभा चुनावों में चिराग पासवान और उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की भूमिका अहम है। चिराग पासवान ने बार-बार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि उनकी राजनीति का केंद्र बिहार है, और उनका विजन “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” है। वे केंद्र की राजनीति से हटकर बिहार में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने एक बार ये बात कही भी थी कि दिल्ली में रहकर उनका यह सपना पूरा नहीं हो सकता, जिससे संकेत मिलता है कि वे बिहार विधानसभा में सक्रिय भागीदारी चाहते हैं। दरअसल चिराग पासवान की पार्टी एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का हिस्सा है, जिसमें बीजेपी, जेडीयू, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम), और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। चिराग पासवान का मुख्य वोट बैंक पासवान (दुसाध) समुदाय है, जो बिहार की आबादी का लगभग 5.31% है। यह यादवों के बाद दूसरी सबसे बड़ी जाति है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular