spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH22 दिन बाद फिर शुरू हुई माता वैष्णो देवी यात्रा,हेली सेवा के...

22 दिन बाद फिर शुरू हुई माता वैष्णो देवी यात्रा,हेली सेवा के लिए भी खुले टिकट; श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

fok-media-samman-samaroh


Vaishno Devi Yatra:  लगातार खराब मौसम और भूस्खलन के कारण 22दिनों तक ठप रही माता वैष्णो देवी यात्रा को आखिरकार बृहस्पतिवार को दोबारा शुरू कर दिया गया। मौसम में सुधार होते ही सुबह से तीर्थयात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।


अधिकारियों ने जानकारी दी कि बुधवार को यात्रा को अस्थायी रूप से बहाल किया गया था, लेकिन शाम को फिर से भारी बारिश के चलते इसे रोकना पड़ा। अब मौसम अनुकूल होते ही यात्रा सुचारू रूप से जारी है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी फिर से शुरू कर दी है, जिससे यात्रा में भाग लेने वाले लोग आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकें।


हेली सेवा के लिए भी शुरू, कटरा में बढ़ी रौनक


श्राइन बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि जो श्रद्धालु हेली सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वे अब हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। हेली सेवा की शुरुआत से बुजुर्ग और अस्वस्थ तीर्थयात्रियों को विशेष राहत मिलेगी। यात्रा बहाल होने की खबर मिलते ही माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और वहां धार्मिक रौनक लौट आई है। श्रद्धालुओं ने यात्रा के फिर शुरू होने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें मां के दर्शन का अवसर मिला है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रा निर्बाध रूप से जारी रह सके।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular