spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH"2047 तक इंडियन इकोनॉमी 30 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी", अमिताभ कांत का...

“2047 तक इंडियन इकोनॉमी 30 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी”, अमिताभ कांत का बड़ा दावा

fok-media-samman-samaroh


Indian Economy: जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने नई दिल्ली में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर भरोसा जताते हुए, उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है और 2047 तक यह 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी। वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर की है, और यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरी है।


 


अमिताभ कांत ने भारत की युवा जनसांख्यिकी को देश की आर्थिक प्रगति का एक प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा “दुनिया का पश्चिमी हिस्सा और जापान बूढ़ा हो चुका है। यहां तक कि चीन भी उम्रदराज हो रहा है। लेकिन भारत की औसत आयु केवल 28 वर्ष है और 2047 में भी यह 35 वर्ष होगी। यह ‘बेबी बूमर्स’ का देश है।” उन्होंने शहरीकरण पर जोर देते हुए कहा कि भारत को अगले कुछ दशकों में 500 नए शहरों का निर्माण करना होगा। अमिताभ कांत ने उदाहरण देते हुए कहा “हमें हर पांच साल में एक नया शिकागो बनाना होगा।”


 


 


एविएशन सेक्टर की अहम भूमिका


अमिताभ कांत ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में एविएशन सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश करते हुए, कहा कि भारत 400 हवाई अड्डों के निर्माण की दिशा में काम कर रहा है, जबकि वर्तमान में देश में 150 से अधिक हवाई अड्डे संचालित हो रहे हैं। अमिताभ कांत ने भारतीय एयरलाइंस जैसे इंडिगो और एयर इंडिया को वैश्विक स्तर पर अमीरात और कतर एयरवेज जैसे दिग्गजों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा “भारत वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में विश्वास रखता है।”


अमिताभ कांत का यह बयान भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। उनकी दूरदर्शिता और रणनीतिक सुझाव भारत को 2047 तक एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular