spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH2026 बजट से आम आदमी की जेब पर कितना असर? यहां देखें...

2026 बजट से आम आदमी की जेब पर कितना असर? यहां देखें क्या सस्ता-क्या हुआ मंहगा

fok-media-samman-samaroh


Budget 2026 Impact: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 01फरवरी रविवार को संसद में वित्त वर्ष 2026-27का केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में मध्यम वर्ग और आम नागरिकों पर फोकस करते हुए कई घोषणाएं की गईं, जिनसे रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर सीधा असर पड़ेगा। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल के बजट से आम लोगों के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ।


क्या सस्ता हुआ?


बता दें, बजट में कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी में कटौती और टैक्स राहतों से कीमतें कम होने की उम्मीद है।


1. स्मार्टफोन और टैबलेट:मोबाइल कंपोनेंट्स जैसे कैमरा मॉड्यूल और डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है, जिससे भारत में बने फोन सस्ते होंगे। जिससे आम आदमी के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।


2. इलेक्ट्रिक वाहन (EV): बैटरी रॉ मटेरियल पर टैक्स कम होने से इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारों की कीमतें गिरेंगी। पर्यावरण अनुकूल परिवहन सस्ता होकर आम पहुंच में आएगा।


3. कैंसर दवाएं और मेडिकल डिवाइस:दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर ड्यूटी कटौती से इलाज सस्ता होगा। डायबिटीज और कैंसर की दवाएं भी शामिल हैं, जो मध्यम वर्ग के स्वास्थ्य खर्च को कम करेगी।


4. घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स:टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू उपकरणों पर टैक्स राहत से कीमतें कम होंगी। मेक इन इंडिया के तहत भारत में बने उत्पाद सस्ते होंगे।


5. स्पोर्ट्स इक्विपमेंट:खेलो इंडिया मिशन को बढ़ावा देने से खेल सामग्री सस्ती होगी, जो युवाओं और आम लोगों के फिटनेस को प्रोत्साहित करेगी।


6. अफोर्डेबल हाउसिंग:होम लोन ब्याज पर टैक्स डिडक्शन लिमिट 2लाख से बढ़ाकर 5लाख रुपये करने से घर खरीदना सस्ता पड़ेगा


7. हेल्थ इंश्योरेंस:नई टैक्स रिजीम में सेक्शन 80डी जैसे लाभ बढ़ाकर प्रीमियम पर 25,000से 50,000रुपये की डिडक्शन दी गई, जिससे स्वास्थ्य बीमा सस्ता लगेगा।


क्या महंगा हुआ?


एक तरफ, जहां कई वस्तुओं की कीमतों को घटाया गया है, वहीं, दूसरी ओर, आयातित लग्जरी सामानों पर ड्यूटी बढ़ाने से वस्तुओं की कीमतें बढ़ी है।


1. आयातित लग्जरी सामान:हाई-एंड घड़ियां, जूते और डिजाइनर कपड़े पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से महंगे होंगे।


2. आयातित कॉस्मेटिक्स और परफ्यूम:इन पर ड्यूटी बढ़ने से ब्यूटी प्रोडक्ट्स महंगे होंगे।


3. उर्वरक (फर्टिलाइजर):सब्सिडी में कटौती से किसानों के लिए महंगे होंगे, जो अप्रत्यक्ष रूप से खाद्य कीमतों पर असर डाल सकता है।


4. विदेशी कारें:पूरी तरह आयातित लग्जरी कारों पर ड्यूटी बढ़ाकर कीमतें ऊपर जाएंगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular