2006 Mumbai Blast Case: 11 जुलाई 2006 को मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों में हुए बम धमाकों के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 21 जुलाई 2025 को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने विशेष MCOCA अदालत द्वारा 2015 में दोषी ठहराए गए 12 में से 11 आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया। बता दें, एक आरोपी की अपील प्रक्रिया के दौरान मृत्यु हो गई थी। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष मामले को साबित करने में “पूरी तरह विफल” रहा। इस आतंकी हमले में 189 लोगों की जान गई थी और करीब 827 लोग घायल हुए थे।









