26/11 मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को NIA कस्टडी में भेज दिया गया है। बीती शाम NIA और ROW की जॉइंट टीम राणा को अमेरिका से दिल्ली लेकर पहुंची। जिसके बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। देर रात तक चली सुनवाई में कोर्ट ने राणा को 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। इस दौरान जांच एजेंसी तहव्वुर राणा से सारे राज उगलवाने की पूरी कोशिश करेगी। बता दें, जांच एजेंसी ने तहव्वुर राणा के लिए 20 दिन की हिरासत की डिमांड की थी। लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 18 दिन की कस्टडी मंजूर की है।









