Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH13 साल के बच्चे ने महिला को उतारा मौत के घाट, वजह...

13 साल के बच्चे ने महिला को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

fok-media-samman-samaroh


Maharashtra News: महाराष्ट्र के जालना जिले में कुछ दिनों पहले एक महिला की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक 13 साल के बच्चे को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ करने पर बच्चे ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, ये मामला महाराष्ट्र के जालना जिले के घनसावंगी तहसील के अंतरवाली टेंभी गावं का है। जहां 25 मार्च को गांव की रहने वाली 41 वर्षीय मीरा उर्फ संध्या बोंडारे की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उसके शव को खेत में फेंक दिया गया।


इसके बाद स्थानीय लोगों ने जैसे ही महिला के शव को देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस ने क्या बताया?


इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृत महिला मीरा अपने खेत में काम करने गई थी। काम के दौरान उसने कुछ देर एक पेड़ के नीचे आराम भी किया। लेकिन उस दौरान उस पर किसी अज्ञात व्यक्ति पत्थर से हमला कर दिया। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि पत्थर मारने से महिला का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया गया था।


आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पुलिस का पता चला कि मृत महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे को डांटा था। क्योंकि बच्चा महिला के खेतों नहर का पानी आने से रोक रहा था। इसलिए महिला ने गुस्से में उस बच्चे को डांटा और उसका फोन भी फेंक दिया था।


पूछताछ में सच आया सामने


स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को उस बच्चे पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। इसके बाद पुलिस से डरकर बच्चे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उस महिला ने उसे डांटा और उसका फोन भी फेंक दिया था। जिससे उसे बहुत गुस्सा आया। इसके बाद बच्चे ने खेतों में सो रही महिला पर पत्थर से हमला किया। जिस वजह से उसकी मौत हो गई।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular