Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH13 मई से BJP निकालेगी तिंरगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की बताएगी उपलब्धियां

13 मई से BJP निकालेगी तिंरगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की बताएगी उपलब्धियां

fok-media-samman-samaroh


BJP Tiranga Yatra: भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ सफल ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। जिसके बाद देशभर में हर्ष का माहौल है। लगातार दूसरे दिन सोमवार को DGMO ने प्रेस वार्ता करके पाकिस्तान में किए गए तबाही के सबूत दुनिया के सामने रखे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय सेना के पराक्रम को उत्सव के रूप में मनाने का फैसला लिया है। BJPने 13 मई से 23 मई तक देशभर में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। बता दें, सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी महासचिवों के साथ बैठक करके इस कार्यक्रम पर मुहर लगाई थी। इस कार्यक्रम को देशभर में विराट रूप से मानाया जाना है।


आज रात के संबोधन में क्या हो सकता है खास


प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कई मायनों में महत्वपूर्ण है। सूत्रों की मानें तो PM मोदी प्रधानमंत्री भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और इस ऑपरेशन की रणनीतिक सफलता की सराहना कर सकते हैं। क्योंकि यह ऑपरेशन न केवल आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में सफल रहा, बल्कि भारत की स्वदेशी रक्षा प्रणालियों, जैसे आकाश सैम और काउंटर-ड्रोन तकनीक, की ताकत को भी प्रदर्शित किया। इसके अलावा PM मोदी डी-एस्केलेशन की बात को दोहरा सकते हैं कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा।


पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश


इसी बीच, मंगलवार 11 मई को नई दिल्ली में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल एके भारती शामिल थे। इस दौरान एयर मार्शल भारती ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की जानकारी देते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उस दौरान उन्होंने कहा ‘हमारी लड़ाई सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ थी। लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवादियों का साथ देना सही समझा। इसलिए उन्हें जवाब देना जरूरी था।’

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular