Rule Changes From 1st August 2025: हर महीने की तरह अगस्त के महीने में भी कई वित्तीय और उपभोक्ता-संबंधी नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड, UPI और रसोई गैस (LPG) से संबंधित बदलाव शामिल हैं। यह बदलाव आपके मासिक खर्च को प्रभावित कर सकते हैं। तो आइए इन बदलावों के बारे में जानते हैं।
1. UPI नियमों में बदलाव
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजैक्शंस को और ज्यादा सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं, जो 1अगस्त 2025से प्रभावी होंगे। अब आप एक UPI ऐप पर दिन में अधिकतम 50बार अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकेंगे। इसके अलावा 30जून 2025से पहले, हर UPI पेमेंट से पहले बेनिफिशियरी का बैंक में रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा, जिससे फ्रॉड ट्रांजैक्शंस में कमी आएगी। NPCI ने बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSPs) जैसे PhonePe, Google Pay, और Paytm के लिए नए API उपयोग नियम लागू किए हैं, ताकि सिस्टम में होने वाली रुकावटों को रोका जा सके
2. क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव
बता दें, कई बैंकों ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स और शुल्क संरचना में बदलाव किए हैं, जो 1अगस्त 2025से लागू हो सकते हैं। SBI SimplyCLICK और Air India SBI Platinum क्रेडिट कार्ड्स के रिवॉर्ड पॉइंट्स स्ट्रक्चर में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा Axis Bank ने Vistara क्रेडिट कार्ड के लाभों में संशोधन किया है। इसके अलावा कुछ बैंकों ने कार्ड रिप्लेसमेंट के लिए शुल्क बढ़ाया है।
3. SBI क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने कार्ड के नियमों में भी कुछ बदलाव करने जा रहा है। SBI कार्ड 11अगस्त से अपने ग्राहकों को अलग-अलग क्रेडिट कार्ड पर दिए जाने वाले फ्री एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस की सुविधा बंद कर रही है। बता दें, SBI Card Elite, SBI Card Miles और SBI Card Miles Prime पर 1करोड़ रुपये का कॉम्प्लिमेंटरी एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर और SBI Card Prime और SBI Card Pulse पर 50लाख रुपये का कॉम्प्लिमेंटरी एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर मिलता है।
4. FASTag एनुअल पास
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 15अगस्त से FASTag एनुअल पास की शुरुआत कर रही है। ये पास एक साल के लिए मान्य होगा, जिसकी कीमत 3000रुपये होगी। इसका उद्देश्य टोल पेमेंट को आसान बनाना और हाईवे पर नियमित रूप से यात्रा करने वालों के लिए ज्यादा लागत प्रभावी विकल्प उपलब्ध कराना है।
5. LPG की कीमतों में बदलाव
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना है, जो क्षेत्रीय करों और परिवहन लागत पर निर्भर करेगी। हाल ही में 19किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹41की कटौती की गई थी, लेकिन 1अगस्त से घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है।
6. CNG, PNG की कीमतों में बदलाव
तेल कंपनियां अक्सर CNG और PNG के दाम में हर महीने बदलाव करती हैं, लेकिन अप्रैल के बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 09अप्रैल को CNG-PNG के दाम में बदलाव हुआ था. तब मुंबई में CNG ₹79.50/किलोग्राम और PNG ₹49/यूनिट हुई थी। बता दें, यह बढ़ोतरी छह महीने में चौथी बार की गई थी।









