spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहिसार में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठेभड़ के बाद गिरफ्तार हुआ...

हिसार में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठेभड़ के बाद गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर पवन मूसा

fok-media-samman-samaroh


Hisar Encounter: हरियाणा के हिसार में गांव पीरावाली के पास सीआईए वन पुलिस और गैंगस्टर पवन मूसा के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पवन मूसा को घेराबंदी में पकड़ा। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट और डकैती के मामलों में शामिल यह अपराधी एनएच-52 पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।


पवन मूसा स्थानीय अपराधों और कई मामलों में वांछित था। इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 121(1), 132, 221 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a) के तहत एफआईआर दर्ज की है। गैंगस्टर मूसा पर 35 से ज्यादा मुकद्दमें दर्ज है।  


पवन मूशा हांसी के नारनौंद के गांव मोठ का रहने वाला है। वह हिसार में नकली साइबर टीम बनकर लोगों से ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करने के मामले में वांछित था। उसे पहले भी दो गिरफ्तार किया जा चुका था। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular