spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहिंदू लड़कियों से रेप केस के आरोपी फरहान पर पुलिस का शिकंजा,...

हिंदू लड़कियों से रेप केस के आरोपी फरहान पर पुलिस का शिकंजा, शॉर्ट एनकाउंटर में हुआ घायल

fok-media-samman-samaroh


Bhopal Love Jihad: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई गै। यहां हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर रेप, ब्लैकमेलिंग और कथित ‘लव जिहाद’ के मामले ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। वहीं, अब इस मामले का मुख्य आरोपी फरहान खान भोपाल पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया है। इस मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें, फरहान अपने इलाज के चलते पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश में था जिसके चलते उसने पुलिस पर हमला किया। अब तक इस मामले में 5 FIR दर्ज हो चुकी हैं।


क्या है पूरा मामला?


बता दें, ये मामला 18 अप्रैल 2025 को सामने आया। जब एक पीड़िता ने बागसेवनिया थाने में फरहान और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने फरहान और उसके साथियों पर उनसे रेप औऱ उन्हें ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि फरहान अपने साथियों के साथ मिलकर एक गैंग चला रहा था। जो हिन्दू लड़कियों को टारगेट कर अपने प्रेम जाल में फंसाता और उनका शारीरिक शोषण करता था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर उन सभी लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। इतना ही नहीं, उन्हें धर्म बदलने के लिए मजबूर करता था। 


फरहान का चौंकाने वाला खुलासा


इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने फरहान को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में फरहान ने चौंकाने वाला खुलासा किया। फरहान ने बताया कि हिंदू लड़कियों के साथ रेप करना उसके लिए काम है। इसलिए वह अक्सर हिंदू लड़कियों को ही टारगेट करता था। इसके अलावा जांच में फरहान के मोबाइल से कुछ लड़कियों के अश्लील वीडियोज भी मिले हैं।


फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर


बता दें, इस सब के बाद फरहान को बिलकिसगंज ले जाया जा रहा था। रात करीब 11:30 बजे, रातीबड़ इलाके में फरहान ने टॉयलेट के नाम पर उसने पुलिस की गाड़ी रुकवाई। लेकिन ये सब उनकी एक चाल थी। इस दौरान उसने सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। लेकिन इस मुठभेड़ में फरहान के पैर में गोली लग गई।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular