spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहादसे का शिकार हुई अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं से भारी कार, 3...

हादसे का शिकार हुई अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं से भारी कार, 3 की मौत, 11 घायल

fok-media-samman-samaroh


Ayodhya Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा से अयोध्या दर्शन के लिए आ रही बोलेरो में बैठे श्रद्धालुओं की यात्रा गुरुवार तड़के दर्दनाक हादसे में बदल गई। हादसे में 3श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 11 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया।


अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर कल्याण भदरसा गांव के सामने लिटिल फ्लावर स्कूल के पास बोलेरो की आमने-सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राला से जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राला मसौधा चीनी मिल में गन्ना उतारकर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार 11लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि आठ घायलों का इलाज जारी है।


जांच में जुटी पुलिस


पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है। इस हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है, वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। उधर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की है और अयोध्या के जिलाधिकारी को घायलों की इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular