spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहरियाणा समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP में कैसा...

हरियाणा समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम

fok-media-samman-samaroh


19 February Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है।


हरियाणा-राजस्थान-MP का मौसम


IMD के अनुसार, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओले गिर सकते हैं। इन इलाकों में गरज-चमक, 30-50किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से और उत्तर प्रदेश में भी बिजली गिरने और आंधी का येलो अलर्ट जारी है। बता दें, पिछले 24घंटों में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।


दिल्ली-NCR और UP का मौसम


दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12डिग्री और अधिकतम 28डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश की संभावना कम है, लेकिन पिछले दिनों की बारिश से ठंडक बनी हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।


इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी मौसम मिला-जुला है। पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर में बादल छाए रह सकते हैं। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि या आकाशीय बिजली का अलर्ट है। वहीं, पूर्वी और मध्य यूपी जैसे लखनऊ, प्रयागराज में सुबह धुंध के बाद दिन में धूप निकलेगी और मौसम साफ रहेगा।


मौसम विभाग ने क्या कहा?


मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24-36 घंटों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बादलों की हलचल जारी रह सकती है, लेकिन उसके बाद मौसम स्थिर होने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular