spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहरियाणा में तेज हवाओं का झोंका, इन 17 जिलों में बारिश और...

हरियाणा में तेज हवाओं का झोंका, इन 17 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट जारी

fok-media-samman-samaroh


Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 17जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, जिस वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर शुरु हो गया है और ठंड बढ़ी रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 01फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी।


हरियाणा के इन जिलों में बारिश का कहर


IMD की मानें तो हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश की सभावना है। IMD ने इन इलाकों के लोगों को घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है। 


घना कोहरे के साथ बारिश


मालूम हो कि बीती रात भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। IMD की रिपोर्ट की मानें तो पिछले 24घंटों में हरियाणा में घना कोहरा छाया रहा, खासकर अंबाला और करनाल में कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई। न्यूनतम तापमान 0से 5डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 1-3डिग्री ऊपर है। दिन के तापमान में अगले 24घंटों में 2-4डिग्री की गिरावट की संभावना है, जबकि रात के तापमान में 3-5डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।


विभाग ने चेतावनी दी है कि 1 फरवरी को हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, गरज के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, 2 फरवरी को बारिश की तीव्रता कम हो सकती है और 3 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular