spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहरियाणा में गरमाई राजनीति गरमाई, हुड्डा ने सैनी सरकार पर लगाए कई...

हरियाणा में गरमाई राजनीति गरमाई, हुड्डा ने सैनी सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, जानें

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव त्यौडा पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक रामकरण काला के भाई के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने प्रदेश की राजनीति, आगामी बजट और पंजाब चुनावों सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया।


आगामी हरियाणा बजट पर हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता को आगामी बजट से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों पर विकास दिखाती है, जबकि हकीकत में कर्ज का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस बार के बजट में किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस प्रावधान होने चाहिए।उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना को बंद किया जा रहा है, जबकि इससे 90 प्रतिशत एससी और बीसी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्गों की पेंशन और गरीबों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। प्रदेश पर कर्ज का बोझ और बढ़ेगा।


बृजेंद्र सिंह की यात्रा पर बोले हुड्डा


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि SPI रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा देश के सबसे असुरक्षित प्रदेशों में शामिल है। आज कोई भी व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है।कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि पार्टी के सभी नेता अपने-अपने स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।


​पंजाब चुनाव और सीमावर्ती प्रभाव


पड़ोसी राज्य पंजाब में हो रही राजनीतिक हलचल पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पंजाब में बदलाव की लहर है, जिसका असर हरियाणा की राजनीति पर भी पड़ना तय है। उन्होंने कांग्रेस की मजबूती का दावा करते हुए कहा कि जनता अब जुमलों से ऊब चुकी है। यूजीसी के हालिया घटनाक्रमों और शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार को सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने सरकारी संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरने की वकालत की।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular