spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, 3 दिन बारिश का अलर्ट,...

हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, 3 दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

fok-media-samman-samaroh


Haryana Rain Forecast:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा में मौसम की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से आज 31 जनवरी से राज्य में आंधी, तूफान और बारिश की संभावना है। दरअसल, यह विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे हरियाणा के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह मौसम परिवर्तन 31 जनवरी से 03 फरवरी तक जारी रह सकता है। इस दौरान बिजली चमकने, तेज हवा और ओलावृष्टिसंभव है।


हरियाणा में बारिश का अलर्ट


बता दें, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की उम्मीद है। हरियाणा में 31 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 1 फरवरी को राज्य में बिखरी हुई से व्यापक बारिश हो सकती है। IMD की रिपोर्ट की मानें तो 30 जनवरी की रात से यह विक्षोभ प्रभावी होगा, जो ठंडी लहर को कम कर सकता है लेकिन घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यात्रा प्रभावित हो सकती है।


हरियाणा के विभिन्न जिलों जैसे फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर और चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में हाल ही में ओलावृष्टि और तेज बारिश देखी गई है। किसानों के लिए चिंता की बात यह है कि ओलावृष्टि गेहूं और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।


न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी


इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जो ठंडी लहर को कम करेगी। हालांकि, 31 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर ठंडी लहर की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में IMD ने लोगों की सलाह दी है कि वे घर के अंदर रहें, यात्रा से बचें और पशुओं को बाहर खुले में ना छोड़े। इसके अलावा मौसम ऐप या आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेते रहे।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular