spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहरियाणा, गोवा और लद्दाख में नए राज्यपालों की नियुक्ति, राष्ट्रपति मूर्मू ने...

हरियाणा, गोवा और लद्दाख में नए राज्यपालों की नियुक्ति, राष्ट्रपति मूर्मू ने लगाई मोहर

fok-media-samman-samaroh


Harayana Governer:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14जुलाई 2025को हरियाणा, गोवा और लद्दाख में महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियां की हैं। हरियाणा में प्रोफेसर असीम कुमार घोष को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जो अब तक के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की जगह लेंगे। गोवा में तेलुगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता पुसापति अशोक गजपति राजू को राज्यपाल का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, लद्दाख में जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा राष्ट्रपति भवन ने की है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।


कविंदर गुप्ता को लद्दाख की जिम्मेदारी


कविंदर गुप्ता, जो जम्मू-कश्मीर में भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं, अब लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। लद्दाख, जो 2019से पहले जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था, की संस्कृति और राजनीति से उनकी गहरी समझ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। गुप्ता की नियुक्ति से पहले लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा थे, जिनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। गुप्ता के अनुभव से लद्दाख में प्रशासनिक स्थिरता और विकास को बल मिलने की उम्मीद है।


गठबंधन सहयोगी को पहली बार राज्यपाल का पद


गोवा में अशोक गजपति राजू की नियुक्ति खास मायने रखती है, क्योंकि यह पहला मौका है जब मोदी सरकार ने किसी गठबंधन सहयोगी दल (तेलुगु देशम पार्टी) के नेता को राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक भाजपा नेताओं या सैन्य पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को ही यह पद दिया जाता रहा है। दूसरी ओर, हरियाणा में बंडारू दत्तात्रेय, जो 2021 से राज्यपाल थे, अब इस पद से हट रहे हैं। उनकी अगली जिम्मेदारी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। ये नियुक्तियां प्रशासनिक दक्षता और क्षेत्रीय विकास को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular