Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘हरियाणा को पीने का पानी उपलब्ध कराएं’ मान सरकार से सीएम सैनी...

‘हरियाणा को पीने का पानी उपलब्ध कराएं’ मान सरकार से सीएम सैनी की अपील

fok-media-samman-samaroh


चंडीगढ़: जल वितरण के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के सीएम पर पलटवार किया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जल वितरण के संबंध में दिए गए बयान को आश्चर्यजनक बताया। सीएम सैनी ने कहा कि इस वक्त विषय एसवाईएल के पानी का नहीं है, यह विषय पीने के पानी का है।  


सीएम सैनी ने कहा कि हर वर्ष अप्रैल, मई और जून के महीने में हरियाणा कॉन्टेक्ट प्वाइंट पर 9 हजार क्यूसेक पानी बीबीएमबी द्वारा दिया जाता है। हरियाणा अपने हिस्से के पीने का पानी मार्च में ही उपयोग कर चुका है, वाला सीएम भगवंत मान का बयान तथ्यों से परे है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में हरियाणा को केवल 4,000 क्यूसेक ही पीने का पानी प्राप्त हुआ है, जो हरियाणा की कुल मांग का लगभग 60 प्रतिशत है।


मान साहब यह बयानबाज़ी क्यों कर रहे हैं- सीएम सैनी


मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यदि हरियाणा के कॉन्टेक्ट प्वाइंट पर कम पानी आता है, तो दिल्ली में भी पीने के पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। जब तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी तब तक दिल्ली जाने वाले पानी पर पंजाब की मान साहब की सरकार को कोई आपत्ति नहीं थी, अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं है तो दिल्ली की जनता को सजा देने के लिए मान साहब यह बयानबाज़ी क्यों कर रहे हैं। बीबीएमबी की टेक्निकल कमेटी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को पानी छोड़ने का जो निर्णय 23 अप्रैल को लिया था, उसके क्रियान्वयन में पंजाब के अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं।


हरियाणा को पीने का पानी उपलब्ध कराएं- सीएम सैनी


सीएम सैनी ने कहा कि मान साहब हमारी संस्कृति में है कि अगर हमारे घर पर कोई भी व्यक्ति आता है तो पानी पिलाकर हम उसका स्वागत करते हैं। राजनीति से उपर उठकर हरियाणा को पीने का पानी उपलब्ध कराएं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular