spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बड़ी घोषणा, गुरुग्राम और...

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बड़ी घोषणा, गुरुग्राम और हिसार में बनेगी खास मंडी

fok-media-samman-samaroh


CM Nayab Saini in Hisar: हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी घोषणा की। गुरुग्राम और हिसार में खास मंडी बनेगी। इस दौरान ने कहा कि प्राकृतिक खेती और जैविक खेती से उत्पादित गेहूं, धान, दालों जैसे उत्पादों के लिए प्राकृतिक और जैविक मंडी गुरुग्राम में बनेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक तथा जैविक खेती से उत्पादित फल, सब्जियों के लिए हिसार में भी प्राकृतिक खेती और जैविक मंडी की स्थापना होगी। हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के तहत प्राकृतिक तथा जैविक खेती के उत्पादकों को उनकी उपज के मूल्य निर्धारण के लिए हरियाणा में एक समिति बनेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से प्राप्त उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए प्रति किसान 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्राकृतिक और जैविक खेती की उपज की जांच हेतु प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएगी। स्थापित होने वाली प्रयोगशालाएं किसानों की फसल की निःशुल्क जांच करेंगी। खंड पूंडरी, जिला कैथल में कृषि विभाग की 53 एकड़ भूमि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को नीलामी के आधार पर पट्टे पर दी जाएगी। प्रत्येक पंचायत में पंचायती भूमि में से 10 प्रतिशत भूमि या कम से कम एक एकड़ भूमि प्राकृतिक खेती के लिए आरक्षित की जाएगी, यह भूमि केवल भूमिहीन किसानों को नीलामी के माध्यम से दी जाएगी।


देसी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी- सीएम नायब सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि सरकारी और पंचायती जमीन पर जो भी किसान प्राकृतिक खेती करेगा, उनके लिए भी ऐलान किया। ऐसे किसानों को प्राकृतिक खेती योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन के रूप में कच्चे माल के भंडारण और संस्करण के लिये चार ड्रम की खरीद के लिए 3 हजार रुपये प्रति किसान दिया जाएगा। इसके अलावा एक देसी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular