Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHस्कूलों की मनमानी पर आशीष सूद का एक्शन, बोले- हर साल होगा...

स्कूलों की मनमानी पर आशीष सूद का एक्शन, बोले- हर साल होगा ऑडिट, नहीं चलेगा घपला

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली में स्कूलों की फीस और कामकाज को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के आरोपों पर दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि स्कूलों का व्यवसायीकरण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


दिल्ली के 1,677प्राइवेट स्कूलों का होगा ऑडिट, 10दिन में आएंगे आंकड़े


सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली के सभी 1,677प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट करवाया जाएगा। यह जिम्मेदारी तीन सदस्यों की एक टीम को दी गई है, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम करेंगे।सरकार ने तय किया है कि 10दिनों के भीतर स्कूलों की फीस बढ़ोतरी से जुड़े सभी आंकड़े शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।


यह भी पता किया जाएगा कि पिछले 10वर्षों में किस स्कूल ने कितनी फीस बढ़ाई। साथ ही अगर कोई स्कूल बच्चों का नाम काटता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक ddeact1@gmail.com पर अपनी शिकायतें सीधे भेज सकते हैं।


फीस विवाद पर बोले मंत्री सूद, आप नेताओं पर लगाया आरोप


मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा, “अगर उन्होंने अच्छा काम किया होता तो जनता उन्हें हराती नहीं।”साथ ही उन्होंने मनीष सिसोदिया को चुनौती दी कि अगर उनके पास कोई सबूत है तो वह थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाएं, न कि मीडिया में आकर बयानबाजी करें।


सरकारी जमीन पर चल रहे 375स्कूलों की भी जांच होगी


मंत्री सूद ने बताया कि दिल्ली में मौजूद 1,677स्कूलों में से 375स्कूल सरकारी जमीन पर बने हैं। इन स्कूलों को संचालन के लिए सरकार से अनुमति लेनी होती है।उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्कूलों ने फीस बढ़ाने के लिए 15करोड़ रुपये का घोटाला किया। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी सरकार ने उन्हें 15%फीस बढ़ाने की मंजूरी दे दी।


हर साल होना चाहिए स्कूलों का ऑडिट आशीष सूद


उन्होंने कहा कि दिल्ली एजुकेशन एक्ट के अनुसार, हर साल सभी स्कूलों का ऑडिट जरूरी है। लेकिन मनीष सिसोदिया के कार्यकाल में हर साल सिर्फ 75स्कूलों का ही ऑडिट हुआ।सूद ने आरोप लगाया कि आतिशी के कार्यकाल में दो स्कूलों पर घपले के आरोप लगने के बावजूद उन्हें फीस बढ़ाने की इजाजत दी गई, जो बेहद गंभीर मामला है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular