spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसोनीपत में स्कूल से लौटते वक्त 14 वर्षीय छात्र पर जानलेवा हमला,...

सोनीपत में स्कूल से लौटते वक्त 14 वर्षीय छात्र पर जानलेवा हमला, गांव में तनाव का माहौल

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत के एक गांव में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 14 वर्षीय स्टूडेंट पर तीन युवकों ने नहर किनारे चाकू और बर्फ तोड़ने वाले सुआ से ताबड़तोड़ हमले किए। उसे गंभीर रूप से घायल कर नहर किनारे डाल कर फरार हो गए।छात्र को परिजनों ने खून से लथपथ हालत में BPS खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के गांव जुंआ के रहने वाले जयभगवान ने थाना मोहाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी किरन की शादी दिल्ली के लामपुर गांव में 2002हुई थी, लेकिन वह पिछले आठ साल से अपने बेटे हिमांशु (14) के साथ पिता के घर गांव जुंआ में रह रही है। हिमांशु गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह 7:30बजे स्कूल गया था।


नाना सत्यनारायण ने बताया कि दोपहर करीब 2:30बजे स्कूल की छुट्टी के बाद उसके ही स्कूल के दसवीं कक्षा के तीन स्टूडेंट मोटरसाइकिल पर पहुंचे और जबरदस्ती हिमांशु को उठाकर नहर की कच्ची पटरी पर, जलवीर पुत्र रामकिशन के खेत के पास ले गए। वहां तीनों ने हिमांशु पर चाकू और बर्फ तोड़ने वाले सुआ से पेट, कमर और गर्दन पर कई वार किए और उसे अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए।


परिजनों को फोन पर मिली सूचना, खून में लथपथ मिला बालक


वहीं मौके पर घायल अवस्था में हिमांशु ने किसी राहगीर की मदद से अपने परिजनों को फोन करने के लिए नंबर बताया। जानकारी मिलते ही नाना व अन्य परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह खून से लथपथ बेसुध पड़ा हुआ मिला।परिजन उसे तुरंत BPS खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। जयभगवान ने आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने उसके नाबालिग दहोते को जान से मारने की नीयत से वार किए हैं।


मौके से खून से सने हथियार बरामद


थाना मोहाना पुलिस को दोपहर में फोन पर सूचना मिली कि गांव जुंआ में एक बालक पर चाकू से हमला हुआ है। सूचना पर जांच अधिकारी एसआई रमेश कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर घायल हिमांशु को परिवारजन पहले ही अस्पताल ले जा चुके थे। इसके बाद एफएसएल टीम डॉक्टर जगबीर सिंह की मौजूदगी में मौके से खून से सने चाकू, बर्फ तोड़ने वाला सुआ और खून से सनी मिट्टी को कब्जे में लेकर सील किया गया।मौके का नक्शा नजरी तैयार किया गया और घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग “E-साक्ष्य एप” पर अपलोड की गई।


9साल से अपने पिता के घर रह रही किरण


पिता सत्यनारायण ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दिल्ली में करने के उपरांत उसके पति किसी और के साथ चला गया। की किरण के दो बच्चे हैं जिसमें बड़ा लड़का कुणाल जोगी अपने दादा-दादी के पास रहता है। और वही हिमांशु छोटा लड़का है वह अपनी मां के साथ जुआ गांव में ही रहता। हिमांशु की मैन सिक्योरिटी गार्ड की एक निजी अस्पताल में जॉब करती है और अपने बच्चों की पढ़ाई करवा रही थी।


डॉक्टर ने बताई नौ गंभीर चोटें, जीवन के लिए खतरनाक


एसआई रमेश कुमार ने BPS अस्पताल पहुंचकर हिमांशु की मेडिकल रिपोर्ट  हासिल की। डॉक्टर ने रिपोर्ट में हिमांशु के शरीर पर कुल 09चोटें दर्ज कीं और लिखा कि ये चोटें धारदार हथियार से लगी हैं और “डेंजरस टू लाइफ ” यानी जीवन के लिए खतरा हैं। डॉक्टर ने यह भी लिखा कि “इन चोटों का कारण किसी गिरने या सामान्य टकराव से नहीं हो सकता।”


घायल बयान देने के लायक नहीं, नाना ने दर्ज कराई शिकायत


पुलिस ने डॉक्टर से हिमांशु के बयान लेने की अनुमति मांगी, लेकिन डॉक्टर ने MLR पर उल्लेख किया कि “पेशेंट हिमांशु स्टेटमेंट देने के लायक नहीं है। इसके बाद हिमांशु के नाना जयभगवान पुत्र टेकराम ने पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर थाना मोहाना में मामला दर्ज किया गया।कोई मामले को लेकर किसी लड़की का चक्कर बताया जा रहा है हालांकि नाना का कहना आरोपियों ने बचाव के लिए झूठ बोला है और उनका दहोता किसी के साथ कोई झगड़ा या शामिल नहीं होता था।


मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच


एसआई रमेश कुमार ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 118(1), 140(1), 109और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया हैं।केस की आगे की जांच एएसआई राजकिशन को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मधुबन सुधार गृह में भेज दिया गया है।


ग्रामीणों में दहशत, पुलिस ने बढ़ाई गश्त


घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने बालक पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर सजा की मांग की है। पुलिस ने गांव और नहर क्षेत्र में अतिरिक्त गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular