spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसेना-खेल-ब्यूटी...हर क्षेत्र में दिखी देश की बेटियों की चमक, 2025 में रचे...

सेना-खेल-ब्यूटी…हर क्षेत्र में दिखी देश की बेटियों की चमक, 2025 में रचे कई बड़े इतिहास

fok-media-samman-samaroh


Women Achievers 2025: 2025का साल भारतीय महिलाओं के लिए ऐतिहासिक रहा। विभिन्न क्षेत्रों जैसे सेना, राजनीति, खेल और व्यापार में बेटियों ने नई ऊंचाइयां छुईं, जो न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां थीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बनीं। इस साल महिलाओं ने बाधाओं को तोड़कर साबित किया कि वे किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व करने में सक्षम हैं। तो चलिए आज महिलाओं के बारे में जानते हैं, जिन्होंने दुनिया भर में भारत का झंडा ऊंचा किया।


आतंकवाद के खिलाफ सेना में महिलाओं का कमाल


सबसे पहले कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम आता है, जिन्होंने साल 2025में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाई। साथ ही, उन्होंने मीडिया ब्रीफिंग की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई और आतंकवादी हमले के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जानकारी साझा की। दरअसल, यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए हमले का जवाब था और सोफिया की भूमिका ने उन्हें राष्ट्रीय हीरो बना दिया। वे थर्ड जनरेशन आर्मी ऑफिसर हैं और 1999में भारतीय सेना में शामिल हुई थीं। इस साल उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया, जो उनकी बहादुरी और समर्पण का प्रमाण है। सोफिया पहली भारतीय महिला अधिकारी हैं जिन्होंने बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘फोर्स 18’ में भारतीय दल का नेतृत्व किया।


इस मिशन में व्योमिका सिंह का भी साथ मिला। वह उन चुनिंदा महिलाओं में शामिल हैं, जो सेना की तीनों टुकड़ियों से ली गई महिलाओं की उस टीम का हिस्सा थी, जिसने 21,650फीट ऊंचे माउंट मणिरंग को फतह किया था। दोनों महिलाओं ने साबित किया कि महिलाएं रक्षा क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं, और उनका सफर लाखों युवतियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना।


खेल जगत में महिलाओं ने बढ़ाया देश का मान


खेल के मैदान पर 2025भारतीय महिलाओं के लिए रहा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 02नवंबर को पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हार का स्वाद चखाया। इसके अलावा महिला हॉकी टीम ने एशिया कप 2025में रजत पदक जीता। शूटर मनु भाकर ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया। शतरंज, बॉक्सिंग और तीरंदाजी में भी भारतीय महिलाओं ने मेडल्स की झड़ी लगा दी, जिससे 2025को ‘महिला खेल वर्ष’ कहा जाने लगा।


सौंदर्य प्रतियोगिताओं में दिखी महिलाओं की चमक


सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भारतीय महिलाओं ने 2025में धमाल मचाया। शेरी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स 2025का खिताब जीतकर इतिहास रचा, जो 48साल बाद भारत की पहली ऐसी जीत थी। एक मां और इंफ्लुएंसर के रूप में शेरी ने साबित किया कि विवाहित महिलाएं भी वैश्विक मंच पर चमक सकती हैं। इसी तरह, विदु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025जीतकर पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया और भारत को गौरवान्वित किया। तो वहीं, राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने अगस्त 2025में मिस यूनिवर्स 2025का खिताब जीता, लेकिन वह नवंबर 2025में थाईलैंड में हुए फाइनल में टॉप 12में भी जगह नहीं बना पाईं। ये जीतें न केवल सौंदर्य बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक बनीं।


संगीत से राजनीति तक का सफर


संगीत की दुनिया से निकलकर मैथिली ठाकुर ने 2025 में राजनीति में कदम रखा और बिहार विधानसभा चुनाव में अलीनगर सीट से भाजपा टिकट पर जीत हासिल की। सिर्फ 25 साल की उम्र में वे बिहार की सबसे युवा विधायक बनीं, जहां उन्होंने राजद के वरिष्ठ उम्मीदवार को 11,730 वोटों से हराया। मैथिली मैथिली लोक संगीत और शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा था। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने शिक्षा सुधार और क्षेत्र का नाम बदलकर ‘सीतानगर’ करने का वादा किया, जो युवा नेतृत्व की नई लहर का संकेत है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular