spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास छू रहा नए आयाम, राजस्थान...

सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास छू रहा नए आयाम, राजस्थान में पुरातन और आधुनिक स्थापत्य कला का अनूठा संगम

fok-media-samman-samaroh


जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शहरी विकास के क्षेत्र में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा यह क्षेत्र विकास के नए शिखर छू रहा है। प्रदेश में शहरी विकास आधुनिक सौंदर्यशास्त्र, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और सार्वजनिक सुविधा का एक अनूठा संगम दर्शाता है।


राजधानी जयपुर की नई विकास यात्रा में भी यहां की पारम्परिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ आधुनिक आधारभूत ढांचे का अनूठा मेल है। राज्य सरकार ने आमजन को फाउंटेन स्क्वायर परियोजना के रूप में अविस्मरणीय तोहफा दिया है। जयपुर शहर  के मानसरोवर क्षेत्र में वी.टी. रोड और अरावली मार्ग के बीच बसा और हरे-भरे सिटी पार्क से सटा, यह विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट 16बीघा (40,000वर्ग मीटर) क्षेत्र में फैला है। यहां बीचों बीच बना म्यूजिकल फाउण्टेन पानी की स्क्रीन पर लेजर शो के साथ मंत्रमुग्ध करने वाली 3डी इमेजरी में राजस्थानी संस्कृति की कहानियां सुनाता है। यहां दो एम्फीथियेटर भी हैं। 40करोड़ की लागत से निर्मित यह परियोजना न केवल एक कलात्मक कृति है, बल्कि शहरी बुनियादी ढांचे में एक बेंचमार्क है। 


कला, प्रकाश और जल का उत्सव


इस परियोजना के केंद्र में सेंट्रल म्यूजिकल फाउंटेन है, जहां हर शाम 7से 8बजे तक संगीत और रोशनी के साथ पानी की स्क्रीन पर लेजर शो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनता है। इसके साथ ही, यह मंत्रमुग्ध करने वाली 3डी इमेजरी में राजस्थानी संस्कृति की कहानियां भी सुनाता है। यह फाउंटेन चार सफेद संगमरमर की शेर की मूर्तियों से घिरा हुआ है, जो शक्ति और गौरव का प्रतीक है। धौलपुर पत्थर की बनी हुई कलात्मक छतरियां और बारीकी से डिजाइन किये गए मेहराब इस स्थान को शाही एहसास देते हैं। एक ऊंचे मंच के ऊपर एक छोटा अंग्रेजी फाउंटेन यूरोपीय शैली की झलक दिखाता है, जो परंपरा और आधुनिकता का एक सहज मिश्रण है।


आधुनिक सुविधाओं युक्त प्रदर्शनी ग्राउण्ड और एम्फीथियेटर


फाउंटेन स्क्वायर के बगल में प्रदर्शनी ग्राउंड है, जो 9हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जिसमें एक भव्य मंच, हरित स्थान, 550लोगों के बैठने की जगह, रिसेप्शन, कार्यालय स्थान, लॉकर और शौचालय निर्मित हैं। साथ ही, कलाकारों के लिए सुविधायुक्त ग्रीन रूम भी बनाया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सोच-समझकर वास्तुशिल्प पर काम किया गया है। यहां दो एम्फीथिएटर भी बनाये गए हैं, जिनमें से प्रत्येक में 500आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय, फ़ूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, पर्याप्त पार्किंग और सुंदर टिकट खिड़कियां सभी आयु समूहों के लिए सुविधा और आराम सुनिश्चित करती हैं।


सस्टेनेबल विकास का एक मॉडल


दीर्घकालिक विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता के अनुरूप यहां एक समर्पित 2.0एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। इस सुविधा से उपचारित ग्रे पानी का उपयोग फाउंटेन स्क्वायर और निकट स्थित सिटी पार्क की सिंचाई के लिए किया जा रहा है। फाउंटेन स्क्वायर और प्रदर्शनी ग्राउंड बेहतरीन इंजीनियरिंग का खूबसूरत उदाहरण हैं। दोनों के संरचनात्मक डिजाइन आधुनिक भूकंपरोधी और अग्निशमन प्रणालियों से लैस हैं। 


हाल ही में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को भारतीय बिल्डिंग कांग्रेस द्वारा सम्मानित भी किया गया है। निश्चित रूप से ऐसे सभी विकास कार्य यह बताते है कि मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू हुई योजनाओं एवं नवाचारों से राजस्थान आधुनिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बन रहा है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular