spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHशाहरुख खान पर पूर्व विधायक के विवादित बोले, बता ड़ाला देश का...

शाहरुख खान पर पूर्व विधायक के विवादित बोले, बता ड़ाला देश का गद्दार

fok-media-samman-samaroh


angeet som statement: बीजेपी के फायरब्रांड़ नेता पूर्व विधायक संगीत सोम  ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शाहरुख खान को देश का गद्दार बताया है और कहा कि एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है और दूसरी तरफ आईपीएल में क्रिकेटरों को खरीदने का काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि देश के गद्दार फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को लगभग 9 करोड़ में खरीदा है. संगीत सोम ने कहा कि ऐसे गद्दारों को देश में रहने का हक नहीं है।  


 


शाहरुख खान पर साधा निशाना 


 


संगीत सोम  ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर भी सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश के कुछ लोग क्रिकेट और फिल्मों के जरिए राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खरीदा जा रहा है और शाहरुख खान द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी को साढ़े नौ करोड़ रुपये में खरीदने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है, बहन-बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। और इसके बावजूद कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दे रहे हैं. जो बेहद निंदनीय है. संगीत सोम ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो पूरी दुनिया, यहां तक कि अमेरिका भी उनका सम्मान करता है। 


 


योगी सरकार की तारीफ की 


 


संगीत सोम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है। उन्होंने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए कहा कि गुंडों का सफाया हुआ है। साल 2013 का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि उस समय बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं, जबकि आज हालात बदल चुके हैं।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ईवीएम को गलत बताया गया, अब मतदाता गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगामी चुनाव में साढ़े तीन सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular